[ad_1]
Last Updated:
यमुनानगर के तीर्थ नगर रेलवे ट्रैक के पास राजीव की हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमिका स्नेहा और उसके प्रेमी अमित को गिरफ्तार किया. दोनों ने मिलकर राजीव को बेरहमी से मारा था.बॉडी माजरा निवासी स्नेहा शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है. दोनों के प्रेम संबंध थे.स्नेहा अपने पति को छोड़ चुकी है.
महिला स्नेहा शादीशुदा थी और उसके पास एक बच्चा भी है.
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के तीर्थ नगर इलाके के रेलवे ट्रैक के पास मिले शव को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें एक मृतक की प्रेमिका और दूसरा आरोपी प्रेमिका का दूसरा प्रेमी है. दोनों ने युवक राजीव को बेहरमी से मारा था और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठुस कर फेविकॉल से चिपका दिया था.
जानकारी के अनुसार, महिला स्नेहा शादीशुदा थी और उसके पास एक बच्चा भी है. स्नेह दो प्रेमियों को डेट कर रही थी. ऐसे में स्नेहा और प्रेमी अमित ने मिलकर राजीव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. अमित ने ही स्नेहा की मदद से राजीव को यहां बुलाकर उसे पहले सुल्फा दिया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस ने प्रेमी अमित और प्रेमिका स्नेहा को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, रेलवे ट्रैक के पास रविवार सुबह शव मिला था. मृतक के मुंह में फेविकोल डालकर कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में रस्सी डालकर उसे पेड़ से दबाकर हत्या की गई थी. राजीव नाम के युवक की बाजू पर राजीव लिखा हुआ था और छाती पर स्नेहा लिखा था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जब इस मर्डर मिस्ट्री की जांच शुरू की तो पता चला कि राजीव तीन दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी अर्जुन नगर पुलिस चौकी में की गई थी. राजीव घर से हरिद्वार जाने की बात कह कर निकाला था. परिवार के लोगों ने ही बताया कि बॉडी माजरा निवासी स्नेहा शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है. दोनों के प्रेम संबंध थे. उसी के साथ राजीव के संबंध थे और पुलिस ने तभी स्नेहा को हिरासत में ले लिया और जब पूछताछ की तो पता चला की स्नेहा का एक और युवक अमित के साथ भी पुराना संबंध था और इन दोनों दोनों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था हालांकि स्नेहा अपने पति को छोड़ चुकी है.
स्नेहा और अमित ने ऐसे राजीव को मारा
डीएसपी अशीष चौधरी ने बताया कि स्नेहा अपने पति को छोड़ चुकी थी और वह अमित के साथ-साथ राजीव के साथ भी अपने प्रेम संबंध बना रही थी. हालांकि, जब अमित को राजीव के बारे में पता चला तो अमित ने स्नेहा के साथ मिलकर रच दी. स्नेहा राजीव को लेकर पहले आदि बद्री क्षेत्र में गई, लेकिन वहां राजीव का ठिकाने लगाना उसे सही नहीं लगा. इसके बाद स्नेह और अमित दोनों बॉडी माजरा के समीप तीर्थ नगर रेलवे लाइनों के पास पहुंचे यहां पहुंचने पर अमित ने पहले राजीव को सुल्फा पिलाया और ओवरडोज देने के बाद उसके मुंह में फेविकोल डाल दिया. फेविकोल डालते ही अमित ने राजीव के मुंह में एक दुपट्टा ठूंस दिया और रस्सी से उसका गला पेड़ के साथ बांधकर घोंट दिया. राजीव की हत्या के बाद अमित और स्नेह दोनों वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने चंद घंटे में ही इस मर्डर मिस्ट्री को खोलकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


