‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र,’ PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान Politics & News

[ad_1]

असम के बारापेटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असम में शांति कई बलिदान के बाद आई है, ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए कांग्रेस को दूर रखना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जमीन पर आदिवासी समाज को धोखा देती थी. हमारी सरकार आदिवासी एरिया का विकास कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ईमानदारी से स्थायी शांति ला पाई है. 

16 अप्रैल से सरकार ने संसद का सत्र बुलाया- पीएम मोदी
महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नारी वंदन अधिनियम पारित किया है. 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए. इसके लिए 16 अप्रैल से सरकार ने संसद का सत्र बुलाया है. कुछ लोग इसको लेकर भम्र फैला रहे हैं. इस बिल से किसी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा. पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत में महिलाओं की महत्पूर्ण भूमिका होनी चाहिए. 

महत्वपूर्ण यह भी है कि प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि इस महिला आरक्षण संशोधन बिल से दक्षिण के राज्यों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि दक्षिण से आने वाली तमाम पार्टियों को इस बात की आशंका थी कि कहीं ऐसा ना हो कि वहां की लोकसभा सीटों में कमी हो जाए.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार किसानों के हक का पैसा बिचौलियों को लुटा देती थी, लेकिन बीजेपी सरकार किसानों के हित में फैसला करती है. उन्होंने आगे कहा कि देश के सिर्फ एक दूसरे राज्य में कांग्रेस की सरकार बची है. कांग्रेस जनता के पास रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती, जबकि बीजेपी की सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड बताती है. बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है. 

असम में बीजेपी और एनडीए सरकार की हैट्रिक- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल से असम में शांति है और असम की पहचान को अब दुनिया में बुलंद करना है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा संकल्प देश को विकसित बनाना है. हिन्दुस्तान को आत्मनिर्भर बनाना है. कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार का सेंचुरी असम के लोग लगवाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि असम में बीजेपी और एनडीए सरकार की हैट्रिक लगेगी. 

ये भी पढ़ें

ईरान ने अमेरिका की दुखती नस को दबाया, ट्रंप की गाली वाली धमकी पर वीडियो शेयर कर याद दिलाया ऑपरेशन ईगल क्लॉ

[ad_2]
‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र,’ PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान