[ad_1]
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में सभी शिक्षक, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन व्रत धारण कर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य एन सिंह ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे की ओर से गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन उनके सत्य और अहिंसा के विचार आज भी संपूर्ण विश्व को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, शांतिपूर्ण और नैतिक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों को गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान के बारे में बताया गया। मौन व्रत के माध्यम से सभी ने शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हि– फोटो : samba news
[ad_2]
महात्मा गांधी के विचार संपूर्ण विश्व के लिए मार्गदर्शक : एन सिंह



