[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने करवाई है. पोस्ट में शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर बात समझ में नहीं आई तो अगली बार और गंभीर परिणाम हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, पिछले डेढ़ से दो साल से शोरूम मालिक को लगातार एक्सटॉर्शन कॉल्स आ रही थीं. गैंग से जुड़े हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी की ओर से भी कथित तौर पर धमकियां दी जा रही थीं.
सांकेतिक तस्वीर
गुरुग्राम: महंगी सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम BBT (Big Boy Toyz) पर हुई फायरिंग के मामले में नया खुलासा सामने आया है. इस घटना की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में शनिवार को BBT शोरूम के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया था. फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पोस्ट में शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने करवाई है. इतना ही नहीं पोस्ट में शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर बात समझ में नहीं आई तो अगली बार और गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार, पिछले डेढ़ से दो साल से शोरूम मालिक को लगातार एक्सटॉर्शन कॉल्स आ रही थीं. गैंग से जुड़े हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी की ओर से भी कथित तौर पर धमकियां दी जा रही थीं.
शोरूम मालिक को सुरक्षा
बताया जाता है कि इन धमकियों के चलते शोरूम पर पिछले करीब दो साल से पुलिस तैनात रहती है और शोरूम मालिक को सुरक्षा भी दी गई है.
वायरल पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शोरूम में आने वाले कर्मचारियों और ग्राहकों को भी चेतावनी दी गई है. हालांकि, इस पोस्ट की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
[ad_2]


