in

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा: ₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था Today Tech News

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा:  ₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था Today Tech News

[ad_1]

वॉशिंगटन3 मिनट पहले

#
  • कॉपी लिंक

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपनी की दूसरी कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जो 33 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.82 लाख करोड़) मे हुआ है। मस्क ने शुक्रवार को एक X पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

मस्क ने X पर लिखा, ‘xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम ऑफिशियली डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिटेल्स और दोनों के टैलेंट के एक साथ मिला रहे हैं। दोनों के मिलने से xAI की एडवांस्ड AI कैपेसिटी और एक्पर्टिज को X की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर भविष्य के संभावनाओं पर काम करेगा।’

2022 में 44 बिलियन डॉलर खरीदा था

कंबाइन कंपनी ट्रूथ और नॉलेज को आगे बढ़ाने के हमारे कोर मिशन के लिए काम करते हुए करोड़ों लोगों को ज्यादा स्मार्ट और पॉजिटिव एक्सपीरिएंस देगा।’ मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू- ₹3.76 लाख करोड़) में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X रखने सहित कई अन्य बदलाव किए।

ट्विटर CEO बनने के बाद मस्क के 3 बड़े फैसले…

इलॉन मस्क ने पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर मस्क चर्चा में रहे।

1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली थी तो उसमे करीब 7500 एम्प्लॉई थे बदलाव के बाद इसमें 2500 के करीब ही बचे।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए है। वहीं इसकी एनुअल कॉस्ट 6,800 रुपए है। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना है। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा: ₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था

Curfew lifted in east Kathmandu, over 100 pro-king demonstrators arrested for vandalising property Today World News

Curfew lifted in east Kathmandu, over 100 pro-king demonstrators arrested for vandalising property Today World News

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने तोड़ा पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, NZ के लिए डेब्यू में रचा महाकीर्तिमान – India TV Hindi Today Sports News

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने तोड़ा पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, NZ के लिए डेब्यू में रचा महाकीर्तिमान – India TV Hindi Today Sports News