मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! 3200% रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, बाजार में आज दौड़ Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Spice Lounge Food Works Multibagger Stock: शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को एक मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर ट्रेडिंग डे के दौरान 4.88 प्रतिशत तक उछल गए है. इस तेजी के पीछे वित्त वर्ष 2026 के तिमाही नतीजों को मुख्य वजह माना जा रहा है.

तिमाही नतीजों में कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 100 फीसदी से अधिक बढ़ गया है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन के बारे में…. 

कंपनी शेयर साबित हुए मल्टीबैगर 

लंबे समय में कंपनी स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है. धैर्य रखने वाले निवेशकों को शानदार फायदा मिला है. आंकड़ों की बात करें तो, आखिरी पांच कारोबारी सत्रों में ही स्टॉक करीब 24 फीसदी चढ़ गया है.

जबकि एक महीने में इसमें 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. बीते एक साल में स्पाइस फूड वर्क्स के शेयरों ने 196.61 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, पांच साल की अवधि में यह 3,200 प्रतिशत से अधिक उछल चुका है. इस प्रदर्शन के कारण ही कंपनी शेयर को मल्टीबैगर कहा जा रहा है. 

शेयर बाजार में कंपनी शेयरों का प्रदर्शन

सोमवार, 16 फरवरी की दोपहर करीब 1:40 बजे बीएसई पर कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. शेयर 4.88 फीसदी या 1.88 रुपये की उछाल के साथ 40.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयरों ने कारोबारी दिन की शुरुआत 36.60 रुपये पर की थी.

दिन का इंट्रा डे हाई 40.44 रुपये था. शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 72.20 रुपये और 52 सप्ताह का लो लेवल 7.69 रुपये है. 

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी ने 14 फरवरी को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है. स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में रहे 1.04 लाख रुपये से बढ़कर इस बार 2.21 लाख रुपये पहुंच गया है.

यानी सालाना आधार पर इसमें 112.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  हालांकि, यदि पिछली सितंबर तिमाही से तुलना करें तो इसमें गिरावट है. तुलना करें तो पिछले तिमाही के मुकाबले मौजूदा तिमाही में मुनाफा करीब 61 फीसदी घट गया है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Swiggy डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा; कर दिया ऐसा काम कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, जानिए क्या है मामला


Source: https://www.abplive.com/business/spice-lounge-food-works-multibagger-stock-surge-after-fy26-quarterly-results-profit-jumps-112-percent-3089909