{“_id”:”6980e80d8c98ed4e7d09f805″,”slug”:”manisha-death-case-a-31-member-committee-from-eight-villages-will-meet-the-sdm-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146289-2026-02-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मनीषा मौत मामला: आठ गांवों की 31 सदस्यीय कमेटी आज एसडीएम से मुलाकात करेगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 PM IST
भिवानी। मनीषा मौत मामले को लेकर ढाणी लक्ष्मण सहित आसपास के आठ गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार को लोहारू एसडीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर 31 सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी और सीबीआई से मामले में जल्द खुलासा करने की मांग करेगी। सोमवार को ग्रामीणों की पंचायत में तय किया कि ढाणी लक्ष्मण से 15 और आसपास के आठ गांवों से 16 प्रतिनिधि इस कमेटी में शामिल होंगे। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी और सीबीआई उच्चाधिकारियों से भी जल्द खुलासा कराने का अनुरोध किया जाएगा।
Trending Videos
गत 31 जनवरी को भी ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई थी जिसमें पहले 15 सदस्यों की प्रारंभिक कमेटी बनाई गई थी। इसके बाद आसपास के आठ गांव से दो-दो प्रतिनिधियों को जोड़कर अब यह 31 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में केवल ढाणी लक्ष्मण और आसपास के आठ गांवों के प्रतिनिधि शामिल हैं कोई बाहरी सदस्य नहीं। संजय ने बताया कि सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है और सभी तथ्यों की रिपोर्ट भी तैयार है लेकिन अब तक सार्वजनिक खुलासा नहीं हुआ। इसके कारण ग्रामीण और मनीषा के परिजन आक्रोशित हैं।
[ad_2]
मनीषा मौत मामला: आठ गांवों की 31 सदस्यीय कमेटी आज एसडीएम से मुलाकात करेगी