in

मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार मीडिया से क्या कहा था? – India TV Hindi Politics & News

मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार मीडिया से क्या कहा था?   – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE-PTI
डॉ. मनमोहन सिंह की फाइल फोटो

नई दिल्ली: देश के 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे सीनियर कांग्रेस नेता नेता डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने गुरुवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने  3 जनवरी, 2014 को अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जब मनमोहन सिंह से पूछा गया था कि क्या आपको लगता कि आप अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं रख पाए। आप की बात नहीं मानी और आप चुप रहे? इस पर मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘मैं मानता हूं कि अभी की मीडिया की तुलना में इतिहास मेरे प्रति दयालु होगा। मैं आपको सारी बात नहीं बता सकता था कि कैबिनेट में क्या-क्या होता था। आप जानते हैं गठबंधन की मजबूरियां होती ही हैं’।

#

 उन्होंने कहा, “मैं सरकार की कैबिनेट प्रणाली में होने वाली सभी चीजों का खुलासा नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि गठबंधन राजनीति की परिस्थितियों और मजबूरियों को ध्यान में रखते हुए मैंने उन परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जो मैं कर सकता था।”

देर रात मनमोहन सिंह ने ली अंतिम सांस

बता दें कि 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। एम्स ने एक बयान में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। उन्हें रात 8.06 बजे एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नेता बनने से पहले मनमोहन सिंह ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्य किया था और वित्त मंत्री के रूप में पीवी नरसिम्हा राव सरकार में भारत के आर्थिक सुधारों की नींव रखी।

इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा?

पूर्व पीएम के निधन पर सोशल मीडिया पर भी लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि “एक युग का अंत’, डॉ. मनमोहन सिंह शालीनता, बुद्धि और शांत नेतृत्व के प्रतीक थे। वह एक सच्चे राजनेता थे जो कम बोलते थे लेकिन काम अधिक करते थे। एक शख्स ने कहा कि वह आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। एक एक्स यूजर ने लिखा, “आपने अपने शांत स्वभाव से देश को जीत लिया! आपकी आत्मा को शांति मिले, डॉ. मनमोहन सिंह सर!”

#

Latest India News



[ad_2]
मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार मीडिया से क्या कहा था? – India TV Hindi

पंजाब में आंधी और बिजली गिरने की आशंका:  2 जनवरी तक शीतलहर के साथ बूंदाबांदी, तेज हवाएं चलेंगी, चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में आंधी और बिजली गिरने की आशंका: 2 जनवरी तक शीतलहर के साथ बूंदाबांदी, तेज हवाएं चलेंगी, चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना – Punjab News Chandigarh News Updates

VIDEO : कनाडा में अंबाला के युवक की हत्या, बड़ी बहन ने भाई को दी मुखाग्नि Latest Haryana News

VIDEO : कनाडा में अंबाला के युवक की हत्या, बड़ी बहन ने भाई को दी मुखाग्नि Latest Haryana News