in

मनमोहन सिंह को लेकर बोली पंजाब भाजपा: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राजनीति न हो, स्मारक-समाधि स्थल का निर्माण करवाएगी केंद्र सरकार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

मनमोहन सिंह को लेकर बोली पंजाब भाजपा:  पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राजनीति न हो, स्मारक-समाधि स्थल का निर्माण करवाएगी केंद्र सरकार – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में बीजेपी पंजाब द्वारा की गई प्रेसवार्ता।

देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का शनिवार को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मगर उनका संस्कार राजघाट पर न होने से पंजाब में कांग्रेस सांसदों और अकाली दल द्वारा जताए गए ऐतराज पर पंजाब बीजेपी द्वारा जवाब दिय

.

पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन।

डॉ. मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति न की जाए

पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि मगर इस सभी के पीछे दुख की बात ये है कि इस विषय पर भी राजनीति की जा रही है। जिससे मन को दुख हो रहा है। शोक के समय में ऐसी राजनीति से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री रहते हुए डॉक्टर मनमोहन सिंह का कांग्रेस ने कितना सम्मान किया, ये तो हम सब ने देखा ही था। उनके कैबिनेट द्वारा पास किया गया ऑर्डिनेंस उनके नेताओं द्वारा फाड़ा गया था।

सरीन ने आगे कहा कि हम इस मुद्दे पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करना चाहते। क्योंकि राजनीति के लिए और कई मुद्दे हैं। मगर इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए। पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह द्वारा किए गए देश के कामों का भुलाया नहीं जा सकता। हमने कभी किसी भी राष्ट्रीय नेता पर राजनीति नहीं की।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए।

बीजेपी बोली- हम डॉक्टर मनमोहन सिंह की समाधि और स्मारक के लिए वचनबद्ध हैं

पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में अनिल सरीन ने कहा कि पंजाब के महान सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर पंजाब बीजेपी दुख प्रकट करती है। मनमोहन सिंह द्वारा देश को आर्थिक संकट से उभारने के लिए एक अहम भूमिका निभाई गई। भारतीय जनता पार्टी उनके इन कामों का सम्मान करती है।

पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय नेता दल की बैठक में मनमोहन सिंह के स्मारक और समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा। केंद्र के इस फैसले पर पंजाब बीजेपी द्वारा सम्मान किया जाता है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये तैयार हो जाए। हम डॉक्टर मनमोहन सिंह की समाधि और स्मारक के लिए वचनबद्ध हैं।

[ad_2]
मनमोहन सिंह को लेकर बोली पंजाब भाजपा: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राजनीति न हो, स्मारक-समाधि स्थल का निर्माण करवाएगी केंद्र सरकार – Chandigarh News

मनमोहन सिंह के पाकिस्तान स्थित पैतृक गांव में शोकसभा:  आज भी संभालकर रखी पूर्व पीएम की यादें, मोहणा कहकर बुलाते थे लोग – Amritsar News Today World News

मनमोहन सिंह के पाकिस्तान स्थित पैतृक गांव में शोकसभा: आज भी संभालकर रखी पूर्व पीएम की यादें, मोहणा कहकर बुलाते थे लोग – Amritsar News Today World News

S. Korean prosecutors say Yoon authorised ‘shooting’ during martial law bid Today World News

S. Korean prosecutors say Yoon authorised ‘shooting’ during martial law bid Today World News