[ad_1]
डोभ गांव के बहुचर्चित मगन सुसाइड केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी दिव्या के प्रेमी व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक के खिलाफ 625 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इसमें आरोप है कि दिव्या व दीपक ने मिलकर मगन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। मगन से लेकर दिव्या ने 1.96 लाख रुपये दीपक के खाते में भेजे थे।
पुलिस ने सबूत के तौर पर बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट भी चार्जशीट के साथ जमा करवाई है। हालांकि, दीपक के वकील का कहना है कि आरोप पत्र में कोई दम नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 18 जून को सूचना मिली कि डोभ गांव निवासी मगन ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या कर ली है। उसके पिता रणबीर ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि बेटे को उसकी पत्नी दिव्या ने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर प्रताड़ित किया। आरोपी जमीन बेचकर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे।
पुलिस ने दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने दीपक से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी दीपक ने कहा कि 17 अप्रैल 2025 को दिव्या उसे पनबेल के सप्तगिरी डांस बार में मिली थी। दिव्या ने उसे अपने जीवन की कहानी बताई। इसके बाद उसे दिव्या से प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर दिव्या के पति मगन से पांच लाख रुपये ऐंठने की योजना बनाई। दिव्या के कहने पर मगन ने दो लाख रुपये उसके खाते में भेजे। दिव्या ने 1.96 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। साथ ही मगन को और तंग करने के लिए होटल में दोनों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया और मगन को भेज दिया।
[ad_2]
मगन सुसाइड केस: आरोपी दिव्या और दीपक के खिलाफ 625 पेज की चार्जशीट दाखिल, क्या बोले आरोपी पक्ष का वकील?


