in

भूकंप के झटकों से हिल गया भारत का पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता Today World News

भूकंप के झटकों से हिल गया भारत का पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता Today World News

[ad_1]

Image Source : INDIA TV
सांकेतिक फोटो।

दुनिया भर के अनेक देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारत में भी लगातार भूकंप की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयावह भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अब बुधवार को भारत के एक और पड़ोसी देश की धरती भूकंप से हिल गई है। बुधवार को नेपाल में भूकंप की घटना देखने को मिली है जिसने लोगों के मन में फिर से डर को भर दिया है। आइए जानते हैं कि कितनी रही है नेपाल के भूकंप की तीव्रता।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

दरअसल, बुधवार को नेपाल में भूकंप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। ये भूकंप करीब शाम 6 बजकर 11 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पूर्व में सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम क्षेत्र में स्थित था।

जान-माल का नुकसान नहीं

नेपाल के भूकंप निगरानी केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को आए भूकंप के झटके काठमांडू और अन्य पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया है कि भूकंप के हल्के झटके थे। वहीं, भूकंप के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप आते क्यों हैं?

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, बेरहमी से किया 4 ट्रक चालकों का कत्ल

भारत के खिलाफ इस शख्स की देखरेख में बनाई थी सैन्य अभियान की रणनीति, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Latest World News



[ad_2]
भूकंप के झटकों से हिल गया भारत का पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब : सांसद धर्मबीर सिंह  Latest Haryana News

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब : सांसद धर्मबीर सिंह Latest Haryana News

रोहतक में भगवान परशुराम जयंती पर अब 30 मई को होगा राज्य स्तरीय समारोह  Latest Haryana News

रोहतक में भगवान परशुराम जयंती पर अब 30 मई को होगा राज्य स्तरीय समारोह Latest Haryana News