भिवानी: सीबीएलयू में आयोजित युवा महोत्सव उत्कर्ष में तीसरे दिन हुए रंगारंग कार्यक्रम Latest Haryana News

[ad_1]


चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव उत्कर्ष के तीसरे दिन का कार्यक्रम ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का अनोखा संगम रहा। विभिन्न महाविद्यालयों एवं विभागों के विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों, रचनात्मक वेशभूषा और कलात्मक शैली में अपने-अपने मंचों की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे। दूसरे दिन की गतिविधियां मुख्य रूप से नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, कला एवं संगीत से जुड़ी प्रतियोगिताओं पर केंद्रित रही।

मुख्य मंच पर आयोजित कार्यक्रमों में हिंदी एकांकी नाटक, एकल हरियाणवी नृत्य, मिमिक्री, माइम, लोक-नृत्य तथा हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्रथम प्रस्तुति हिन्दी एकांकी बलि की हुई, जिसमें सामाजिक कुप्रथा बलि के दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला।

[ad_2]
भिवानी: सीबीएलयू में आयोजित युवा महोत्सव उत्कर्ष में तीसरे दिन हुए रंगारंग कार्यक्रम