भिवानी: सांसद चौधरी धर्मबीर बोले- स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व खरीद पर भारत सरकार ने दिया जोर Latest Haryana News

[ad_1]


भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश की 142 करोड़ की जनता को चाहिए कि वह अपने जरूरत की छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी वस्तु को खरीदते समय यह ध्यान रखे कि वह देश में निर्मित हुई हो, इससे ना केवल देश का पैसा देश में रहेगा। बल्कि टैक्स के रूप में देश से बाहर जाने वाला पैसा भी देश में ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि अब देश में ही अधिकतर जरूरत की वस्तुओं का निर्माण करें तथा उनका प्रयोग करें, ताकि हमारी निर्भरता विदेशी वस्तुओं पर ना रहे तथा देश की इकनॉमी आगे बढ़े। सांसद धर्मबीर सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था, उनमें अधिकतर भारत देश में विकसित हुए हथियार थे, यह भारत की उच्च तकनीक को दर्शाता है।

[ad_2]
भिवानी: सांसद चौधरी धर्मबीर बोले- स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व खरीद पर भारत सरकार ने दिया जोर