भिवानी में सीएम नायब की रैली: कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- परिवारवाद में फंसी पार्टी, यही सबसे बड़ी कमजोरी Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
– फोटो : संवाद

विस्तार


भिवानी के हुडा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रैली में उपस्थित जनसमूह को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराया, साथ ही विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए।

Trending Videos

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जहां भी हम जा रहे हैं, हमें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।” उन्होंने विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता। वह परिवारवाद में उलझ गए हैं, और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। परिवारवाद से न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की नीतियों पर भरोसा है और यही विश्वास तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगा।



[ad_2]
भिवानी में सीएम नायब की रैली: कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- परिवारवाद में फंसी पार्टी, यही सबसे बड़ी कमजोरी