भिवानी में ढाई लाख रुपये की एक किलो 62 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी काबू Latest Haryana News

[ad_1]


स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने मादक पदार्थ बेचने के एक मामले में एक आरोपी राजेश उर्फ राजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश उर्फ राजी गांव बागनवाला जिला भिवानी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के उप निरीक्षक विनोद कुमार बस अड्डा, गांव बागनवाला के पास गश्त पड़ताल ड्यूटी पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि राजेश निवासी बागनवाला अपने घर से बस अड्डे की तरफ आएगा और उसके पास मादक पदार्थ होगा। पुलिस ने रेड करके एक आरोपी को एक थैले सहित काबू किया गया। तलाशी लेने पर राजेश के पास थैले से मादक पदार्थ चरस बरामद हुई। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 1 किलो 62 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसे मुंशी निवासी गांव बागनवाला ने बेचने के लिए दिया था। पुलिस मामले में नामजद आरोपी मुंशी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

[ad_2]
भिवानी में ढाई लाख रुपये की एक किलो 62 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी काबू