{“_id”:”67b85445169e060cbf024523″,”slug”:”bike-collided-with-divider-in-bhiwani-2-friends-died-sombir-married-1-25-years-ago-wife-5-months-pregnant-2025-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भिवानी में डिवाइडर से टकराई बाइक: 2 दोस्तों की मौत, सवा साल पहले हुई थी सोमबीर की शादी; पत्नी 5 माह की गर्भवती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भिवानी पुलिस – फोटो : संवाद
विस्तार
शादी समारोह से शुक्रवार अल सुबह तीन बजे बाइक पर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक बावड़ीगेट क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों ही दोस्तों की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में एक शव का पोस्टमार्टम कराया। जबकि दूसरे शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
Trending Videos
शहर थाना पुलिस को दिए बयान में नेहरू कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसके भाई 25 वर्षीय सोमबीर सेक्टर में हेयर शेलून की दुकान थी। सोमबीर और रेलवे स्टेशन लाइन पार निवासी 35 वर्षीय मैनपाल बाइक पर सवार होकर वीरवार को एक शादी समारोह में गए थे। वे शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे शादी से घर वापस लौट रहे थे। जब वे बावड़ीगेट के समीप पहुंचे तो अचानक ही उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस सड़क हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राजगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मैनपाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई लेकर जाते समय मैनपाल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
[ad_2]
भिवानी में डिवाइडर से टकराई बाइक: 2 दोस्तों की मौत, सवा साल पहले हुई थी सोमबीर की शादी; पत्नी 5 माह की गर्भवती