{“_id”:”69049362750811f5610bb33c”,”slug”:”video-ncc-volunteers-took-oath-not-to-consume-drugs-in-bhiwani-2025-10-31″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भिवानी में एनसीसी स्वयं सेवकों ने ली नशा न करने की शपथ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरियाणा को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बीआरसीएम बहल में आयोजित एनसीसी शिविर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एनसीसी स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे दूर रहने के उपायों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम का संचालन यूनिट इंचार्ज निरीक्षक अमर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसका मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। हमें खुद को और अपने साथियों को इस बुराई से दूर रखना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें छात्रों ने नशे से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में सभी छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने नशा न, शिक्षा हां का संकल्प लिया।
[ad_2]
भिवानी में एनसीसी स्वयं सेवकों ने ली नशा न करने की शपथ