भिवानी: पुरानी रंजिश में जान से मारने की नियत से हमला करने पर दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]


सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम ने पुरानी रंजिश को लेकर पुराना बस स्टैंड निवासी सत्यप्रकाश पर जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद हुई है।
डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को पीड़ित भानु जो शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश का भांजा है। उस पर जान से मारने की नीयत से आरोपियों द्वारा हमला किया गया था। शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उस पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था। थाना सिविल लाइन भिवानी के उप निरीक्षक सत्यनारायण ने 19 नवंबर को जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो आरोपी सुशील कुमार निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी व मयंक निवासी लोहारू रोड भिवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील पीजी चलाने का काम करता है और आरोपी पर पहले भी दो अभियोग दर्ज हैं वहीं आरोपी मयंक वारदात वाले दिन मारपीट करने में शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक, एक कुल्हाड़ी व दो डंडे बरामद किए जा चुके हैं।

[ad_2]
भिवानी: पुरानी रंजिश में जान से मारने की नियत से हमला करने पर दो आरोपी गिरफ्तार