{“_id”:”693ea60edcc1a1e16e05d329″,”slug”:”video-black-animals-on-the-highway-are-being-given-reflector-straps-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भिवानी: ट्रैफिक पुलिस और आरटीए की संयुक्त टीम ने शुरू किया हाईवे पर लावारिस पशुओं व वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
धुंध की शुरुआत के साथ ही जिला यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा हाईवे पर लावारिस पशुओं व वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों के तहत भिवानी ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। सर्दी के मौसम में कोहरे और कम दृश्यता के चलते बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा।
ट्रैफिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने आरटीए विभाग भिवानी के साथ मिलकर अभियान के दौरान हाईवे पर वाहनों, सड़क किनारे लगे पेड़ों, विद्युत खंभों, साइन बोर्डों, डिवाइडरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। रिफ्लेक्टर टेप लगाने का उद्देश्य यह है कि कोहरे या रात के समय वाहन चालक दूर से ही सड़क का मार्ग, अवरोध तथा मोड़ों को स्पष्ट रूप से देख सकें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सके। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा राहगीरों व वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाने, कोहरे में लो बीम लाइट का उपयोग करने तथा आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
[ad_2]
भिवानी: ट्रैफिक पुलिस और आरटीए की संयुक्त टीम ने शुरू किया हाईवे पर लावारिस पशुओं व वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान