भिवानी: जलभराव प्रभावित गांवों से पानी निकासी व प्रबंध में जुटा प्रशासन Latest Haryana News

[ad_1]


गांव सागवान और दांग के बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों साथ टूटी हुई ड्रेन के बर्म पर मिट्टी लगाने के लिए आसपास गांव के लोग प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। वहीं प्रशासन द्वारा सागवान गांव की बस्तियों के बरसाती पानी की निकासी के लिए लगभग 160 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला जा रहा है।

प्रशासन और पब्लिक आपसी तालमेल करके बरसाती पानी निकासी और पानी अधिक ना आए इसके लिए प्रबंध कर रहे हैं। ड्रेन के दोनों ओर बांध बनाया जा रहा है ताकि ओवरफ्लो होकर ड्रेन का पानी सागवान और दांग गांवों के खेतों में न जाए। इसके अलावा एसडीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को मुख्य ड्रेन तोशाम बवानी खेड़ा मार्ग 220 केवी का टेम्परेरी बिजली का ट्रांसफर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जहां पर बड़ा पंप सेट लगाया जाएगा जिसके जरिये ड्रेन से पानी खेतों में प्रवाहित करेंगे। वहीं प्रशासन द्वारा गांव सागवान से बरसाती पानी बस्ती से निकलने के लिए 40-40 क्यूसेक पानी प्रति घंटे की रफ्तार के दो पंप, 20 क्यूसेक का एक पंप, 15 क्यूसेक का एक पंप, 10 क्यूसेक का एक पंप, तीन-तीन क्यूसेक के दो मोटर पंप लगाए गए हैं।

[ad_2]
भिवानी: जलभराव प्रभावित गांवों से पानी निकासी व प्रबंध में जुटा प्रशासन