भिवानी की आस्था और सौंदर्य का नया प्रतीक बना भगवान परशुराम चौक Latest Haryana News

[ad_1]


शहर के महम गेट पर स्थित भगवान परशुराम चौक के नवनिर्माण और सौंदर्यकरण के बाद इसका विधिवत उद्घाटन रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने किया। शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रिबन काटकर चौक को जनता को समर्पित किया गया।

इस मौके पर नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर व पार्षद अंकुर कौशिक भी मौजूद रहे। पार्षद पार्षद अंकुर कौशिक ने बताया कि भिवानी में भगवान परशुराम चौक का निर्माण मूल रूप से वर्ष 2008 में किया गया था। समय के साथ इसके जीर्णोद्धार और इसे आधुनिक स्वरूप देने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

हाल ही में इस चौक का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधायक और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने महम रोड पर जल्द ही पंडित सीताराम शास्त्री द्वार का निर्माण करवाए जाने की घोषणा भी की।

विधायक घनश्याम सर्राफ और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने शहर के विकास में महापुरुषों के सम्मान को सर्वोपरि बताया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी शहर की पहचान केवल उसकी ऊंची इमारतों या सडक़ों से नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और संस्कारों से होती है।

महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहों का निर्माण और उनका सौंदर्यीकरण केवल ईंट-पत्थर का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी युवा और भावी पीढ़ी को उन महान विभूतियों के आदर्शों, त्याग और तपस्या से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है। भगवान परशुराम न्याय और शौर्य के प्रतीक हैं, और यह चौक सदैव हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

[ad_2]
भिवानी की आस्था और सौंदर्य का नया प्रतीक बना भगवान परशुराम चौक