भिवानी: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर पर बोला हमला, चुनाव आयोग से मिलीभगत की कही बात Latest Haryana News

[ad_1]


कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा पर चुनाव आयोग से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार के पैसे से चुनाव जीतने के आरोप लगाए। साथ ही हरियाणा में बढ़ते अपराध पर सत्ता की बागडोर सीएम की बजाय केन्द्रीय मंत्री के हाथ में होना बताया।

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा वीरवार को भिवानी में बार एसोसिएशन के चार बार प्रधान रहे सत्यजीत पिलानिया के घर जलपान पर पहुंचे थे। इस दौरान वो मीडिया से बातचीत में दीपेन्द्र हुड्डा ने बिहार में कांग्रेस की करारी हार पर कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार से इतना पैसा कमा लिया है कि अब चुनाव आयोग से मिलीभगत कर इस पैसे का दुरुपयोग करके हर चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि इसी पैसा का रिज़ल्ट है कि भाजपा का चुनाव में स्ट्राइक रेट 90 फ़ीसदी आ रहा है। जो प्रजातंत्र के लिए सवालिया निशान खड़ा करता है। दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लेते हुए करनाल में धान घोटाले का आरोप लगाया और इस घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पता लगना चाहिए कि धान घोटाला करने वाले राइस मिलर्स व अधिकारियों के तार भाजपा के किस किस नेता से जुड़े हैं। वहीं हरियाणा में अपराध को लेकर दीपेन्द्र हुड्डा ने सीएम नायब सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा फिरौती प्रदेश बन चुका है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं। खुद पुलिस के बड़े व छोटे अधिकारी सुसाइड कर रहे हैं। दीपेन्द्र ने कहा कि इन सभी हालातों के कारण सत्ता की बागडोर सीएम की बजाय केन्द्रीय मंत्री के हाथ में होना है। खुद रामदास अठावले से मुलाकात में सीएम नायब सैनी कर चुके हैं। दीपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा की जवाबदेही जिसके पास है, इसके हाथ में कुछ नहीं और जिसके हाथ में बागडोर है, उनकी कोई जवाबदेही नहीं। दीपेन्द्र ने अंत में कहा कि 100 तोड़ की बात ये है कि सीएम का नाम नायब सैनी है पर कलम में स्याही गायब है।

[ad_2]
भिवानी: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर पर बोला हमला, चुनाव आयोग से मिलीभगत की कही बात