{“_id”:”68eccdf228418cc20b0d4f5b”,”slug”:”video-protest-for-adgp-y-puran-suicide-case-2025-10-13″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”भिवानी: एडीजीपी आत्महत्या मामला, बसपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एडीजीपी वाई पूरन आत्महत्या मामले ने पूरे प्रदेशभर में तूल पकड़ लिया है। जिसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन प्रदेशभर में न्याय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भिवानी उपायुक्त कार्यालय के बाहर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया तथा मामले में दोषियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे बसपा के प्रदेश सचिव जोगेंद्र कायला ने कहा कि यह एक तरह से आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है क्योंकि कुछ जातीय मानसिकता से प्रेरित लोगों ने उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन पर मामले दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करें नहीं तो उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
[ad_2]
भिवानी: एडीजीपी आत्महत्या मामला, बसपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन