भिवानी: एक देश-एक चुनाव के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन Latest Haryana News

[ad_1]


देश में एक देश-एक चुनाव की अवधारणा को लागू करने की बढ़ती बहस के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुधार के समर्थन में आवाज बुलंद की है। मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भिवानी के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिला की विभिन्न पंचायतों और संस्थाओं द्वारा पारित किए गए एक देश-एक चुनाव के समर्थन वाले प्रस्ताव शामिल हैं।

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन का मुख्य विषय इन प्रस्तावों को राष्ट्रपति तक पहुंचाना है। प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायतों और संस्थाओं द्वारा सर्वसम्मति से एक देश-एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए गए हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और लागत को प्रभावी रूप से कम करना। कौशिक ने कहा कि उनका मानना है कि वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से सरकारी धन की भारी बचत होगी, विकास कार्यों की गति बढ़ेगी और देश की प्रशासनिक ऊर्जा सही मायनों में जनसेवा में लग पाएगी।

[ad_2]
भिवानी: एक देश-एक चुनाव के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन