[ad_1]
- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Hyderabad Durga Puja Pandal | Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 2 और 3 नवंबर को बंद होंगे। सभी चार धाम मंदिर गढ़वाल हिमालय रेंज में हैं। सर्दियों में ये इलाका बर्फ से ढक जाता है।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12.14 बजे मंदिर के कपाट बंद होगे। वहीं, यमुनोत्री मंदिर के पुजारी रावल आशीष उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 3 नवंबर को भाई दूज पर बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने का मुहूर्त 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन परंपरा के अनुसार तय किया जाएगा।
गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की मूर्ति को पालकी में रखकर मुखबा गांव और देवी यमुना की मूर्ति को खरसाली गांव ले जाई जाएगी। यहीं सर्दियों में उनकी पूजा की जाएगी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
सेंट फ्रांसिस जेवियर पर टिप्पणी का मामला, गोवा के पूर्व RSS चीफ सुभाष वेलिंगकर लगातार दूसरे दिन पुलिस के सामने पेश हुए
गोवा के पूर्व आरएसएस प्रमुख सुभाष वेलिंगकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस के सामने पेश हुए। गोवा की बिचोलिम पुलिस ने वेलिंगकर के खिलाफ गोवा के संरक्षक सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ टिप्पणी करने पर मामला दर्ज किया है।
वेलिंगकर ने कहा- कि मैं जांच अधिकारी के सामने पेश हुआ और सभी जानकारी दी है। मैं पुलिस के साथ सहयोग कर रहा हूं। गुरुवार को वेलिंगकर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है।
दरअसल, वेलिंगकर ने कहा था कि कैथोलिक मिशनरी सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों का DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संत को “गोयंचो सायब” (गोवा का संरक्षक) नहीं कहा जा सकता।
नासिक में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान शेल में ब्लास्ट हुआ, 2 अग्निवीरों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान भारतीय फील्ड गन का एक शेल फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। घटना नासिक रोड इलाके में गुरुवार दोपहर को हुई। विस्फोट में मरने वाले अग्निवीरों के नाम गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शित (21) हैं।
अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक शेल फट गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों को चोटें आईं और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर, देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
असम में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हादसा, कार की टक्कर से 4 बच्चों की मौत

असम के सोनाखुली इलाके में कार की टक्कर से 4 बच्चों की मौत हो गई। इसमें 40 दिन का नवजात भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटना अगोमोनी पुलिस थाना क्षेत्र की है। यहां दुर्गा पूजा समारोह चल रहा था। सोनाखुली इलाके से NH17 भी निकला हुआ है। बच्चे जब हाइवे किनारे मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक बिशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उसकी कार भी जब्त की गई है।
जम्मू-कश्मीर में AAP का नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन; NC के पक्ष में हुए 54 विधायक, कल 4 निर्दलियों ने किया था सपोर्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेस (NC) को समर्थन का ऐलान किया है। हालिया विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से मेहराज मलिक ने AAP के टिकट पर चुनाव जीता था। वे प्रदेश में पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। इससे पहले 10 अक्टूबर को 4 निर्दलीय विधायकों ने भी NC को समर्थन देने की घोषणा की थी। इस तरह NC, कांग्रेस और CPI(M) के समर्थन में 54 विधायक हो गए हैं।
पोरबंदर में एक महीने बाद मिला कोस्ट गार्ड पायलट का शव; रेस्क्यू के लिए जाते समय हेलिकॉप्टर अरब सागर में गिरा था

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ध्रुव) 2 सितंबर की रात गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे।
3 सितंबर को कमांडेंट विपिन बाबू और पी/एनवीके करण सिंह के शव बरामद हो गए थे। जबकि चौथे सदस्य पीके राना का शव एक महीने बाद पोरबंदर के तट से मिला है। हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट से 45 किलोमीटर दूर कार्गो शिप हरि लीला पर रेस्क्यू मिशन के लिए गया था।
इंडिगो की दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़; शिकायत पर आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से मार्बल टाइल बिछाने का काम करता है। राजेश को 9 अक्टूबर को चेन्नई एयरपोर्ट से लैंडिंग के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत के बाद जांच की जा रही है। महिला ने बताया कि महिला चेन्नई लौट रही थी। प्लेन में उसके पीछे बैठे आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ था। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
असम के मोरीगांव की जेल से 5 कैदी भागे; चादर, कंबल और लुंगी से रस्सी बनाकर 20 फीट की दीवार फांदी

असम के मोरीगांव की जिला जेल से शुक्रवार सुबह 5 अंडर ट्रायल कैदी भाग गए। मोरीगांव के जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा के मुताबिक जेल से भागने की घटना देर रात एक से दो बजे के बीच हुई। सभी कैदी POCSO केस में आरोपी थे। उन्हें मोरीगांव और सोनितपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया था।
कैदियों ने कोठरी की लोहे की ग्रिल तोड़ दी और फिर चादर, कंबल और लुंगी का इस्तेमाल कर रस्सी बनाई और जेल की 20 फीट ऊंची चारदीवारी से भाग निकले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।
हैदराबाद के नामपल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़-फोड़, देवी की मूर्ति का हाथ टूटा

हैदराबाद के नामपल्ली में अज्ञात बदमाशों ने देवी दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया। बेगम बाजार से पुलिस कर्मियों की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में अज्ञात व्यक्तियों ने हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ रख दिया, जिससे देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…
पुणे में सैंडविच खाकर बीमार पड़े 30 स्टूडेंट, अस्पताल में एडमिट

महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल के करीब 30 छात्रों को फूड पॉइजनिंग के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल ने कक्षा 5 से 7 तक के करीब 350 स्टूडेंट को नाश्ते में सैंडविच दिया था। सैंडविच खाने के बाद कुछ छात्रों को उल्टी होने लगी और वे बीमार पड़ गए। अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
त्रिपुरा में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध तरीके से भारत आईं थीं

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में घुसने के आरोप में अरेस्ट किया गया। दोनों महिलाओं की पहचान रब्बाना अख्तर (20) और अस्मा खातून (22) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं बिना किसी डॉक्यूमेंट के बांग्लादेश से त्रिपुरा आईं। यहां ट्रेन से दूसरे राज्य में भागने की फिराक में थीं।
[ad_2]
भास्कर अपडेट्स: गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 2 और 3 नवंबर को बंद होंगे, मुहूर्त दशहरा पर तय होगा

