[ad_1]
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Vaibhav Suryavanshi; IND Vs AFG U19 World Cup 2026 Semifinal LIVE Score Update | Ayush Mhatre
स्पोर्ट्स डेस्क8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आरोन जॉर्ज प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल मैच इंग्लैंड के साथ होगा।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।
311 रन के जवाब में भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज (115 रन) के शतक की बदौलत 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। टीम से वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने फिफ्टी लगाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इतना ही नहीं, भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।
इस मुकाबले में 620 रन बने। जोकि भारत और अफगानितान की टीमों के बीच यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा हैं। पिछला रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।
भारत के मैच विनर्स



अफगानिस्तान से फैजल और उजैरुल्लाह के शतक अफगानिस्तान की ओर से दो शतक लगे। इसके बावजूद अफगानी टीम भारत से पार नहीं पा सकी। आगे दोनों शतकवीर का प्रदर्शन देखिए…


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
अपडेट्स
02:52 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
41वें ओवर में जीता भारत
भारतीय टीम ने 311 रन का टारगेट 41.1 ओवर में चेज कर लिया है। टीम ने 7 विकेट की जीत हासिल की। इस जीत में आरोन जॉर्ज के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी का भी योगदान रहा।
02:40 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आरोन जॉर्ज 115 रन बनाकर आउट, भारत 300 पार
40वें ओवर में भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विहान मल्होत्रा ने सिंगल लेकर टीम इंडिया को 300 के आंकड़े तक पहुंचाया। इस ओवर की तीसरी बॉल पर आरोन जॉर्ज 115 रन बनाकर आउट हो गए। वहीदुल्लाह जादरान ने कैच आउट कराया।
02:28 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आरोन जॉर्ज ने 95 बॉल पर शतक बनाया
भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज ने 37वें ओवर में शतक पूरा किया। उन्होंने 95 बॉल पर सेंचुरी लगाई।
02:22 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नो बॉल के कारण कैच आउट होने से बचे विहान
36वें ओवर में विहान मल्होत्रा को जीवनदान मिला। वे अब्दुल अजीज को उन्हीं की बॉल पर कैच थमा बैठे थे।
फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने कैच चेक करने के लिए हाईलाइट देखी तो पता चला कि गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर था।
ऐसे में इसे नो बॉल करार दिया गया। बैटर्स को फ्री-हिट भी मिला।
02:10 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आरोन-विहान में फिफ्टी पार्टनरशिप
34वें ओवर में आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। जॉर्ज ने अब्दुल अजीज की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पार्टनरशिप की।
02:03 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 250 पार, आरोन जॉर्ज नाबाद
33वें ओवर में भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। खातिर स्टानिकजई की चौथी बॉल पर आरोन जॉर्ज ने एक रन लिया और टीम को 250 पार पहुंचाया। जॉर्ज फिफ्टी बनाकर खेल रहे हैं।
01:48 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
IND-AFG यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बने
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एक यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड बना। 28वें ओवर में भारतीय टीम के 219वा रन बनाते ही यह रिकॉर्ड बना।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जोकि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।
01:36 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का दूसरा विकेट गिरा, आयुष आउट

27वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूरिस्तानी उमरजई ने उस्मान सादात के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई। नूरिस्तानी ने वैभव सूर्यवंशी (33 बॉल पर 68 रन) को भी आउट किया।
01:30 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 200 पार
311 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 25वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष म्हात्रे ने नूरिस्तानी उमरजई की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
01:24 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आयुष म्हात्रे की हाफ सेंचुरी, ऑरोन जॉर्ज के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप
23वें ओवर में आयुष म्हात्रे ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 43 बॉल पर अर्धशतक लगाया। आयुष इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक लगाया। इसी ओवर में दोनों ने शतकीय साझेदारी भी पूरी की।
01:10 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ऑरोन जॉर्ज की 37 बॉल पर फिफ्टी
20वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऑरोन जॉर्ज ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 37 बॉल पर अर्धशतक लगाया। वे आयुष म्हात्रे के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।
01:05 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 150 पार हुआ, आरोन-आयुष नाबाद
19वें ओवर में भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। खातिर स्टानिकजई के ओवर की आखिरी बॉल पर आयुष म्हात्रे ने एक रन लिया और टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया।
01:03 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आरोन और आयुष में अर्धशतकीय साझेदारी
18वें ओवर में आरोन जॉर्ज और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। म्हात्रे ने रूहुल्लाह अरब की तीसरी बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।
12:59 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्राफिक में वैभव सूर्यवंशी की पारी देखिए

12:34 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम का स्कोर 100 पार हुआ
12वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष म्हात्रे ने नूरिस्तानी उमरजई की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया और टीम को 100 पार पहुंचा दिया।
12:21 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट
पावरप्ले-1 के आखिरी ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर वैभव सूर्यवंशी 33 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूरिस्तानी उमरजई ने उस्मान सादात के हाथों कैच कराया। इसी के साथ ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
वैभव का विकेट सेलिब्रेट करते अफगानी खिलाड़ी। (फोटो- ACA)
12:12 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी को दूसरा जीवनदान
8वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी को दूसरा जीवनदान मिला। नूरिस्तानी उमरजई की चौथी बॉल पर वहीदुल्लाह जादरान से मिडऑन पर आसान सा कैच छूट गया।
12:09 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यवंशी की छक्के से फिफ्टी
7वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 24 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अब्दुल अजीज की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया। इसी ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा भी पार किया।
12:04 PM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत 50 पार, ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
छठे ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है।
11:58 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी का कैच ड्रॉप
5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। अब्दुल अजीज की बॉल पर उजैरुल्लाह नियाजई ने बैकवर्ड पॉइंट्स पर कैच ड्रॉप किया।
11:54 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यवंशी ने लगातार दो चौके, एक छक्का लगाया
चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने वहीदुल्लाह जादरान की बॉल पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर से 15 रन आए। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31 रन पहुंच गया।
11:47 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला चौका लगाया
भारतीय पारी के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया। वहीदुल्लाह जादरान की बॉल पर कवर्स की दिशा में चौका लगाया।
11:45 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आरोन जॉर्ज ने चौके से खाता खोला
311 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। ओपनर आरोन जॉर्ज ने पहला ओवर डाल रहे अब्दुल अजीज की पहली बॉल पर चौका लगाया। इसी के साथ टीम का खाता खुला।
11:24 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: भारत को 311 रन का टारगेट
11:15 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नियाजई शतक बनाकर नाबाद लौटे
50वें ओवर की चौथी बॉल पर उजैरुल्लाह नियाजई ने अपना शतक पूरा किया। वे 101 रन बनाकर नाबाद लौटे।
10:35 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
नियाजई की फिफ्टी; अंबरीश पर लगातार 3 चौके लगाए
उजैरुल्लाह नियाजई ने चौके से फिफ्टी पूरी की। (फोटो- ACA)
44वें ओवर में उजैरुल्लाह नियाजई ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने आरएस अंबरीश की दूसरी बॉल पर छक्का लगाया। उसके बाद तीसरी, चौथी और 5वीं बॉल पर लगातार तीन चौके लगाए।
10:29 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
फैजल ने 86 बॉल पर शतक लगाया
फैजल ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। (फोटो- AFG मीडिया)
43वें ओवर की पहली बॉल पर फैजल ने शतक पूरा किया। उन्होंने 86 बॉल पर शतक लगाया। उन्होंने शतक लगाने के बाद स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सेलिब्रेशन किया।
फैजल ने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई है। उन्होंने पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे।
10:19 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
AFG का स्कोर 200 पार, फैजल शतक के करीब
41वें ओवर में अफगानिस्तान ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। खिलन पटेल की दूसरी बॉल पर फैजल ने दो रन लेकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। फैजल शतक के करीब हैं।
09:54 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप
35वें ओवर में अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। टीम ने 117 रन के स्कोर पर उस्मान सादात का विकेट गंवाया था।
09:45 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान का स्कोर 150 पार
32वें ओवर में अफगानिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दीपेश देवेन्द्रन के इस ओवर से 5 रन आए। इन्हीं 5 रनों के सहारे टीम ने 150 का आंकड़ा पार किया।
09:26 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
फैजल शिनोजादा का अर्धशतक
29वें ओवर में अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 49 बॉल पर अर्धशतक लगाया। फैजल ने कनिष्क चौहान की पहली बॉल पर दो रन लिए और अपना स्कोर 50 पार पहुंचाया।
09:21 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, सादात आउट
उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने दीपेश देवेन्द्रन के हाथों कैच कराया।
08:59 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार
21वें ओवर में अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। कनिष्क चौहान की दूसरी बॉल पर एक रन लेकर उस्मान सादात ने टीम स्कोर 100 रन पहुंचाया।
08:51 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगान को पेनल्टी के 5 रन मिले, बॉल हेलमेट पर लगी
17वें ओवर की आखिरी बॉल पर अफगानिस्तान को पेनल्टी के 5 रन मिले। दीपेश देवेन्द्रन की लेंथ बॉल विकेटकीपर के हेलमेट से टकराई। इस कारण अंपायर्स ने पेनल्टी दी।
08:35 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक, अहमदजई 31 रन बनाकर आउट
दीपेश देवेन्द्रन ने ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।
13वें ओवर में अफगानिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपेश देवेन्द्रन ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
08:33 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप
12वें ओवर में अफगानिस्तान के ओपनर उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। सादात ने हेनिल पटेल की दूसरी बॉल पर दो रन लेकर ओपनिंग साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
08:17 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले पावरप्ले में अफगानिस्तान ने 42 रन बनाए
अफगानिस्तान ने पहले पावरप्ले में सधी बल्लेबाजी की। टीम ने पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन जोड़े। इस दौरान उस्मान सादात ने 15 और खालिद अहमदजई ने 26 रन बनाए। 10वें ओवर में पारी का पहला सिक्स भी लगा। हेनिल पटेल की बॉल पर खालिद ने मिड-ऑन पर छक्का जड़ा।
08:13 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेनिल को चोट लगी
हेनिल पटेल को थोड़ी चोट लग गई है और थोड़ा खून भी निकल आया है। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर फॉलो-थ्रू में गेंद रोकने की कोशिश के दौरान गेंद उनके घुटने के नीचे लग गई थी।
08:08 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
8वें ओवर में हेनिल ने सिर्फ 1 रन दिया
आठवें ओवर में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने सिर्फ 1 रन बनाया। 8 ओवर के बाद स्कोर 34/0 है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ने कवर की दिशा में ड्राइव खेलकर एक रन लिया, जबकि बाकी गेंदों पर हेनिल पटेल ने सटीक लाइन-लेंथ रखते हुए बल्लेबाजों को रन नहीं लेने दिया।
07:56 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
5 ओवर के बाद अफगानिस्तान 23/0
5वें ओवर में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने 4 रन जोड़े और स्कोर 23/0 हो गया। भारत की ओर से आरएस अंब्रिश ने ओवर डाला। ओवर की चौथी गेंद पर खालिद ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका जमाया, जो इस ओवर की इकलौती बाउंड्री रही।
07:39 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पहले ओवर में 6 रन बने
अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर में टीम ने 6 रन बनाए। टीम की ओर से उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने पारी का आगाज किया, जबकि भारत के लिए आरएस अंब्रिश ने स्ट्राइक बॉलर की भूमिका निभाई।
07:31 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान में एक बदलाव
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, इसलिए हमने यह फैसला लिया है। फैसल खान बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में अकील खान की जगह खातिर स्टानिकजई को मौका मिला है।
07:13 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि पहले गेंदबाजी करने का फैसला हमारे लिए सही है। विकेट अच्छा दिख रहा है। टीम के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और मैदान पर उनका रवैया भी शानदार है। हमारा फोकस बस सरल क्रिकेट खेलने और अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने पर है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हम पिछली मैच वाली टीम के साथ ही उतर रहे हैं।
07:10 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान ने टॉस जीता
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
07:07 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने 83.33% मुकाबले जीते
भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ हेड टु हेड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विनिंग परसेंटेज 83.33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

07:07 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कुंडू भारत के टॉप स्कोरर
इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 199 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 80 रन रहा है। कुंडू ने 82.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.72 की है। पिछले मैच में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी लिया है।

07:07 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
फैजल टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर
इस अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेकेंड टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा हैं। उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर 163 रन का रहा है और उन्होंने 103.83 की तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
वहीं गेंदबाजी में नूरिस्तानी उमरजई ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 9 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.65 की रही है।

07:06 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हाई स्कोरिंग हो सकता है मैच
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। यहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। स्क्वायर और स्ट्रेट बाउंड्रीज थोड़ी छोटी हैं।
इस मैदान पर टीमों ने 5.13 के रन रेट से रन बनाए हैं, जो मौजूदा टूर्नामेंट के सभी पांच वेन्यू में सर्वाधिक है। इसलिए सेमीफाइनल मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
07:03 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
25% बारिश की आशंका
4 फरवरी को हरारे में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 25% आशंका जताई गई है।
07:01 AM4 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और प्रमुख खबरें देखी जा सकती हैं।
[ad_2]
भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में: 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला; अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, आरोन जॉर्ज का शतक



