in

भारत ने वियतनाम को 1 मिलियन डॉलर की मदद भेजी: तूफान यागी से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन; 200 से ज्यादा की मौत, कई लापता Today World News

भारत ने वियतनाम को 1 मिलियन डॉलर की मदद भेजी:  तूफान यागी से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन; 200 से ज्यादा की मौत, कई लापता Today World News

[ad_1]

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आसियान देशों की मदद करना भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा है।

भारत ने तूफान यागी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित वियतनाम की मदद के लिए 1 मिलियन डॉलर(लगभग 8.4 करोड़ रुपए) की राहत सामग्री भेजी है। भारत ने इसे ऑपरेशन सद्भाव नाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने वॉटर फिल्टर, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन और सोलर लालटेन जैसी कुल 35 टन की राहत सामग्री भेजी है।

इस सामग्री को रविवार रात वायुसेना के C17 विमान से भेजा गया है। यागी से वियतनाम में हुए नुकसान के बाद प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने वियतानाम के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी। वियतनाम के अलावा भारत ने यागी से प्रभावित म्यांमार और लाओस को भी राहत सामग्री भेजी है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है।

अब तक 200 से ज्यादा की मौत वियतनाम में तूफान यागी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वियतनामी अखबार VN एक्सप्रेस की मुताबिक 100 से ज्यादा लोग लापता है। वहीं 800 से ज्यादा घायल हुए हैं। 10 सिंतबर को लाओ काई प्रांत में भूस्खलन के कारण लैंग नू गांव मिट्टी में दब गया।

मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे 500 मीटर दूर एक पहाड़ से मिट्टी और चट्टाने बहकर आई जिससे पूरा गांव मिट्टी में समा गया। इस गांव में 37 घर थे, जिनमें 158 लोग रहते थे।भूस्खलन के बाद स्थानीय लोग 17 घायल लोगों को अस्पताल ले जाने में सफल रहे थे।

VN एक्सप्रेस के मुताबिक 42 लोगों के शव बरामद हुए है। वहीं लगभग 50 लोग लापता है।

गांव में बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी पानी में उतरे। उन्होंने मिट्टी के अंदर हाथ डालकर लोगों को खोजने का अभियान चलाया।

गांव में बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी पानी में उतरे। उन्होंने मिट्टी के अंदर हाथ डालकर लोगों को खोजने का अभियान चलाया।

बचावकर्मी टूटे मकानों का मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बचावकर्मी टूटे मकानों का मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

3 दशक में सबसे शक्तिशाली तूफान साउथा चाइना सी से उठा तूफान यागी 3 सितंबर को वियतनाम की तरफ बढ़ गया था। इसके 2 दिन बाद ये सुपर तूफान में बदल गया था, जिसकी वजह से 201 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगी थीं। 8 सितंबर को तूफान यागी वियतनाम के उत्तरी तट से टकराया था। तट से टकराने के बाद हवाओं की रफ्तार कुछ कम होकर 149 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान यागी इस साल एशिया का सबसे शक्तिशाली तूफान है। वहीं वियतनाम में तीन दशक के बाद इतना शक्तिशाली तूफान आया है। तूफान के बाद हुई भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति ने राजधानी हनोई समेत देश के उत्तरी इलाकों में भारी तबाही मचाई है।

ये खबर भी पढ़ें…चीन के दक्षिणी तट से टकराया सुपर तूफान यागी:हैनान प्रांत से 4 लाख लोगों को हटाया, 250 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

साउथ चाइना सी से उठा सुपर तूफान यागी चीन के दक्षिणी तट से टकरा गया है। तूफान ने चीन के हैनान प्रांत में दस्तक दी है। इसकी वजह से हैनान के 4 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

तूफान यागी भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे हैनान के वेनचांग शहर से टकराया। सुपर तूफान की वजह से 250 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
भारत ने वियतनाम को 1 मिलियन डॉलर की मदद भेजी: तूफान यागी से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन; 200 से ज्यादा की मौत, कई लापता

‘ये नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं कि…’, जम्मू-कश्मीर की चुनावी रैली में गरजे अमित शाह Politics & News

‘ये नरेंद्र मोदी सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं कि…’, जम्मू-कश्मीर की चुनावी रैली में गरजे अमित शाह Politics & News

ट्रम्प बोले- आई हेट टेलर स्विफ्ट:  टेलर ने इंस्टाग्राम पर कमला का समर्थन किया था; प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद की थी पोस्ट Today World News

ट्रम्प बोले- आई हेट टेलर स्विफ्ट: टेलर ने इंस्टाग्राम पर कमला का समर्थन किया था; प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद की थी पोस्ट Today World News