[ad_1]
India Biggest Win T20 World Cup: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. इसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन ही बना पाई.
इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन ने 8 गेंद में 22 रन, वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन बनाए. वहीं हार्दिक पाण्ड्या ने 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेल, भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि भारत के आखिरी 5 विकेट महज 11 गेंदों के भीतर गिर गए थे.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत
भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया. यह रनों के लिहाज से भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत 90 रनों की थी. भारत ने 2012 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था. टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मामले में भारत 10वें नंबर पर है.
इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत रही.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
- 93 रन – बनाम नामीबिया (2026)
- 90 रन – बनाम इंग्लैंड (2012)
- 73 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014)
- 71 रन – बनाम जिम्बाब्वे (2022)
- 68 रन – बनाम इंग्लैंड (2024)
गेंदबाजों ने दिखाया दम
ईशान किशन और हार्दिक पाण्ड्या के तूफानी अर्धशतकों के बाद टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी भी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, उन सभी को काम से काम एक विकेट जरूर मिला. भारत के सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 2 ओवर में केवल 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें:
[ad_2]
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाज




