[ad_1]
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में जीत से आगाज किया। पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम ने अपने पहले मुकाबले में रविवार को हुलुनबुइर में खेले गए मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया। भारत का अगला मुकाबला कल यानी 9 सितंबर को जापान से होगा।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत की ओर से सुखजीत सिंह, उत्तम सिंह और अभिषेक ने किया। सुखजीत पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के 27वें मिनट में उत्तम सिंह ने लीड को दोगुना कर दिया। अभिषेक ने 32वें मिनट में गोल किया।

छह टीमें हिस्सा ले रहीं भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग लेंगे। राइवल पकिस्तान से भारत का मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत सबसे सफल टीम भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।
पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीती थी भारतीय टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से मात दी थी। यह इंडियन टीम का ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल था। टोक्यो ओलिंपिक में भी टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था।
स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें…
इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हराया:पेसर यश दयाल को 3 विकेट; मुशीर खान प्लेयर ऑफ द मैच

दलीप ट्रॉफी के चौथे दिन इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया। टीम की तरफ यश दयाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…
मोइन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया:2019 और 2022 की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं; 2014 में डेब्यू किया था

इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। 37 साल के ऑलराउंडर ने यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रही वाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लिश टीम में मौका नहीं मिलने के बाद लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन को हराया: सुखजीत, उत्तम और अभिषेक ने गोल किए; अगला मुकाबला जापान से