[ad_1]
अब हिसार से हवाई यात्रा से भी बेहतर धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति, रामनाथ स्वामी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, कन्याकुमारी,मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, मार्कापुर (श्री शैलम क्षेत्र) धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 24 अप्रैल से हिसार से चलाई है। यह ट्रेन से फिरोजपुर से वाया हिसार से चलाई जाएगी। रेलवे से धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाने के लिए उच्च श्रेणी की सुविधाएं ट्रेन में ही उपलब्ध करवाने के साथ ही होटल, बस व अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। रेलवे द्वारा अलग श्रेणी के लिए प्रति यात्री ट्रेन किराये के साथ ही होटल में ठहरना के सहित 32 हजार 395 रुपये से लेकर 41 हजार 750 रुपये होगा।
जिला हिसार से देश के धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेन चलाए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिले के लोगों का अब यह सपना भी पूरा हो गया है। 24 अप्रैल से हिसार देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाने के लिए ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे फिरोजपुर रेलवे जंक्शन से चलकर हिसार रेलवे जंक्शन पर पहुंचेंगी। मात्र पांच मिनट के ठहराव के बाद एक बजकर पांच मिनट पर रवाना हो जाएगी। भारत गौरव पर्यटन विशेष यात्रा ट्रेन नाम दिया गया है। प्रति यात्री के हिसाब से तीर्थ स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज निर्धारित किया गया हैं। यह पैकेज सुविधाओं व श्रेणी के हिसाब से है।
शनिवार को हिसार जंक्शन पर पहुंचे चंडीगढ़ क्षेत्रीय संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन (आईआरसीटीसी ) अधिकारी हर्षदीप ने बताया कि भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड द्वारा दक्षिण भारत यात्रा रेल टूर पैकेज भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन (उएसी इकोनॉमी श्रेणी) 24 अप्रैल से चलाने का निर्णय लिया है। यह पर्यटन ट्रेन फिरोजपुर से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे हिसार जंक्शन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दक्षिण भारत के प्रमुख एवं पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन का सुरक्षित, आरामदायक एवं सर्वसमावेशी अवसर प्रदान करेगी।
ये तय किया गया है पैकेज
- रेलवे ने यात्री के दो श्रेणियां बनाई हैं।
- स्टैंडर्ड में प्रति यात्री 35,995 का पैकैज निर्धारित किया है। इसी श्रेणी में पांच से 11 साल के बच्चों के लिए पैकेज।
- 32 हजार 395 रुपये तय किया हैं। कंफर्ट श्रेणी में के लिए प्रति यात्री 41,750 व बच्चों के लिए।
- 37 हजार 575 रुपये का पैकेज रखा है। इस पैकेज में 12 रात व 13 दिन होंगे। होटल में ठहराव, रेलवे जंक्शन से एसी बस में तीर्थ स्थल तक लाने ले जाने का पूरा जिम्मा रेलवे का होगा।
इन तीर्थ स्थलों की करवाई जाएगी यात्रा
पर्यटन स्पेशल ट्रेन से तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपतति रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, कन्याकुमारी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, मार्कापुर (श्रीशैलम क्षेत्र) की यात्रा करवाई जाएगी।
इव स्टेशन पर होगा ठहराव
इन रेलवे स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव : फिरोजपुर- बठिंडा- सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल, पूरी,लुधियाना जंक्शन-एसएएस नगर (मोहाली)- चंडीगढ़ अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र करनाल- पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मधुरा जंवमान, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर ठहराव होगा।
[ad_2]
भारत गौरव ट्रेन ने खोला रास्ता: हिसार से तिरुपति-रामेश्वरम-मदुरै की एक ट्रेन में यात्रा, 32 हजार से पैकेज शुरू




