भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़: ये देश की GDP का आधा; ₹9.55 लाख करोड़ के साथ अंबानी परिवार सबसे अमीर Business News & Hub

मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फैमिली टॉप पर है। उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर है।

आज यानी 1 अक्टूबर को M3M हुरुन रिच लिस्ट 2025 जारी की गई है। इस बार लिस्ट में 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी अमीरों की कुल नेटवर्थ 167 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है।

22 साल के कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के अमीर

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे कम उम्र के 22 साल के कैवल्य वोहरा हैं, जो जेप्टो के को-फाउंडर हैं। वो अपने पार्टनर 23 साल के आदित पालिचा के साथ 5.9 बिलियन डॉलर की क्विक कॉमर्स स्टार्टअप चलाते हैं, जो लिस्ट में दूसरे सबसे कम उम्र के शख्स हैं।

महज 22 साल की उम्र में वोहरा ने ₹4,480 करोड़ की निजी संपत्ति बनाई है, जबकि इस लिस्ट में औसत उम्र 65 साल है।

22 साल के कैवल्य वोहरा क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो के को-फाउंडर हैं।

22 साल के कैवल्य वोहरा क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो के को-फाउंडर हैं।

पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान

  • बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 12,490 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए।
  • पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा फिर से अरबपति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 15,930 करोड़ रुपए हैं।
  • परप्लेक्सिटी AI के फाउंडर अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सबसे कम उम्र के बिलेनियर है। उनकी उम्र 31 साल है।
  • देश में अरबपतियों की कुल संख्या अब 350 के पार हो गई है, जो 13 साल पहले लिस्ट शुरू होने के बाद से छह गुना बढ़ोतरी है।

मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग इस लिस्ट में शामिल

इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) हैं। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

2012 में पहली बार जारी हुई थी लिस्ट

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट इन दोनों का जॉइंट वेंचर है, जो 2012 से चल रहा है। ये भारत के सबसे अमीर लोगों की एनुअल लिस्ट जारी करता है, जिनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा हो।

  • हुरुन रिपोर्ट एक रिसर्च और पब्लिशिंग ग्रुप है, जो अमीरों की लिस्ट बनाता है। इसे 1999 में ब्रिटिश बिजनेसमैन रूपर्ट हूगेवर्फ ने लंदन में शुरू किया था।
  • शुरू में चीन के अमीरों पर फोकस था, लेकिन 2012 में इंडिया वर्जन लॉन्च हुआ, जिसके हेड अनास रहमान जुनैद हैं।
  • M3M इंडिया एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है, जो 2010 में बसंत बंसल ने गुरुग्राम में शुरू की थी। ये लोग लग्जरी घर, कॉमर्शियल बिल्डिंग्स, शॉपिंग मॉल्स और ऑफिस स्पेस बनाते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/mukesh-ambani-net-worth-vs-gautam-adani-srk-hurun-rich-list-2025-136063630.html