[ad_1]
बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल देखने पहुंचे। मैच के दौरान परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहा रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया के लिए चीयर करती नजर आईं। रणबीर-आलिया के अलावा मैच में कई सेलेब्स भी स्टेडियम में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर को भी स्टेडियम में देखा गया। एक्टर अहान शेट्टी अपने जीजा और क्रिकेटर के.एल. राहुल के साथ मैच देखते नजर आए। वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे, जबकि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मौजूद थे। देखें मैच की तस्वीरें
बता दें कि भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगा।
[ad_2]
भारत-इंग्लैंड का T20 मैच देखने पहुंचे सेलेब्स: रणबीर-आलिया बेटी राहा के साथ नजर आए; वानखेड़े स्टेडियम में वरुण धवन और अनिल कपूर भी दिखे


