in

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बोले: पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी Latest Haryana News

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बोले: पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी  Latest Haryana News

[ad_1]


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल है। इसके बावजूद ईडी गठबंधन चुप है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जवाब दें, क्या अब लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन नहीं हो रहा। गुप्ता शुक्रवार को रोहतक में मानसरोवर पार्क के नजदीक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

Trending Videos

गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद परिजनों को यह पता नहीं लगने दिय गया कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ। भाजपा पर आरोप लगाकर कांग्रेस सवाल खड़े करती है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी व ईडी गठबंधन के नेता चुप हैं। उन्होंने कहा कि एक तरह से विपक्ष दोहरे मूल्यों की राजनीति कर रहा है।

कर्नाटक में भी एक युवती के साथ वारदात हुई, लेकिन किसी कांग्रेस नेता ने सवाल नहीं उठाया। मणिपुर के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का पहला काम दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करना था। जबकि पश्चिमी बंगाल सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस व ईडी गठबंधन के नेताओं से सवाल करना चाहते हैं कि क्या पश्चिमी बंगाल की बेटी, देश की बेटी नहीं है क्या। इसका जवाब देश की जनता मांग रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सैनी, सह प्रवक्ता शमशेर खरक व जिला प्रवक्ता सन्नी कुमार भी मौजूद रहे।

[ad_2]
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बोले: पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी

#
VIDEO : रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने उठाए सवाल, बोले- दोहरी राजनीति कर रहा विपक्ष  Latest Haryana News

VIDEO : रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने उठाए सवाल, बोले- दोहरी राजनीति कर रहा विपक्ष Latest Haryana News

Venezuelan electoral council says U.N. report on vote ‘rife with lies’ Today World News

Venezuelan electoral council says U.N. report on vote ‘rife with lies’ Today World News