भाजपा की शालिनी शर्मा को मिली नपा चेयरपर्सन की कुर्सी, भाजपा ने नौ में से चार पार्षद पद भी जीते

लीड
भाजपा की शालिनी ने खिलाया कमल, चेयरपर्सन की कुर्सी पर किया कब्जा
नगरपालिका साढौरा के चुनाव में शालिनी शर्मा ने कांग्रेस समर्थित निशा अग्रवाल को 122 वोट से हराया, भाजपा ने नौ में से चार पार्षद पद भी जीते
-भाजपा के चार, इनेलो के दो और एक समर्थित, जजपा समर्थित दो और चार आजाद प्रत्याशी जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगरपालिका साढौरा में चेयरपर्सन की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। चेयरपर्सन के लिए भाजपा प्रत्याशी शालिनी शर्मा ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार निशा अग्रवाल को 122 वोट से हराकर साढौरा में कमल खिलाया। हालांकि निशा शर्मा ने आखिरी राउंड तक शालिनी शर्मा को कांटे की टक्कर दी। जबकि भाजपा नेता मान कर चल रहे थे कि शालिनी शर्मा की जीत का अंतर 500 वोट से अधिक का रहेगा। वहीं 13 वार्डों में भाजपा के चार, इनेलो के दो व एक समर्थित, दो जजपा समर्थित व चार आजाद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
चुनाव जीतने के बाद विजेता प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। चेयरपर्सन शालिनी ने अपनी जीत के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह का आभार जताया। समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों की जीत पर लड्डू भी बांटे।
बाक्स
एक वोट से हारने पर प्रत्याशी समर्थकों ने किया पथराव
वार्ड-13 में डेहा बस्ती के प्रत्याशी दीप की चुनाव में एक वोट से हार हो गई। इस पर डेहा बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने डेहा बस्ती में जीतने वाले प्रत्याशी सरजीवन की दुकान पर पत्थरबाजी कर दी। हालांकि उस वक्त दुकानें बंद थीं। मामले की सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों का कहना था कि चुनाव में धांधली हुुई है। उनकी बस्ती में रहने वाली सोनिया जब वोट डालने गई थी तो मतदान के दिन उसे बताया गया था कि उसकी वोट तो पहले डल चुकी है। जबकि सोनिया ने वोट डाली ही नहीं थी। बाद में उसकी वोट को बैलेट पेपर से डलवा कर लिफाफे में सील कर दिया गया था। लोगों का कहना था कि लिफाफे में बंद वोट को गिना ही नहीं गया। इसलिए वोटों की दोबारा गिनती होती चाहिए। लोग एकत्रित होकर मतगणना केंद्र पर भी पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। डेहा बस्ती के प्रत्याशी दीप और तीन लोगों को रिटर्निंग अधिकारी के पास ले जाया गया। जहां से उन्हें एक सप्ताह का समय देकर भेज दिया गया। वार्ड में दीप को 259 व सरजीवन को 260 वोट पड़े थे।
बाक्स
एक घंटे में आ गए चुनावी नतीजे
नगरपालिका चुनाव के बाद सभी ईवीएम को साढौरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में रखा गया था। जहां पर बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इससे पहले आईजी राजेंद्र कुमार मतगणना केंद्र पर पहुंचे। मतगणना को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबदस्त किए गए थे। दोसड़का चौक और सब्जी मंडी की तरफ बैरिकेडिंग कर मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। चुनाव के नतीजे एक घंटे में ही आ गए। एक राउंड में तीन वार्डों की ईवीएम को खोला गया था। इसलिए पांचवे राउंड में फाइनल नतीजे घोषित कर दिए गए।
बाक्स
इन पार्षदों ने जीता चुनाव
नगरपालिका साढौरा के लिए 19 जून को वोट डले थे। 10513 में से केवल 8218 लोगों ने ही मतदान किया था। चेयरपर्सन के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में शालिनी को 2135, निशा अग्रवाल को 2013, आजाद प्रत्याशी, विजय लक्ष्मी को 1697, आम आदमी पार्टी की सीमा देवी को 1164, इनेलो की पूनम रानी को 811, आजाद प्रत्याशी समृद्घि मेहता को 273, प्रीति रानी को 81 और नोटा के लिए 44 वोट पड़े। इसी तरह वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी डेजी शर्मा ने 329 वोट, वार्ड-2 से आजाद प्रत्याशी सुरक्षा गुप्ता ने 358, वार्ड- 3 से भाजपा प्रत्याशी संगीता ठुकराल ने 246 वोट, वार्ड-4 से आजाद प्रत्याशी सुनीता रानी ने 373 वोट, वार्ड- 5 से भाजपा प्रत्याशी सजल सेठ ने 264, वार्ड-6 से आजाद उम्मीदवार नैब सिंह ने 257 वोट, वार्ड-7 से आजाद प्रत्याशी जगदीश चंद ने 248 वोट, वार्ड-8 से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार ने 265 वोट, वार्ड-9 से इनेलो प्रत्याशी सिकंदर सैनी ने 343 वोट, वार्ड-10 से आजाद प्रत्याशी अंकुश चौहान 424 वोट, वार्ड-11 से इनेलो प्रत्याशी सोनिया ने 251 वोट, वार्ड-12 से आजाद उम्मीदवार गोपाल सिंह ने 365 वोट व वार्ड-13 से आजाद प्रत्याशी सरजीवन ने 260 वोट लेकर जीत दर्ज की।
बाक्स
नगरपालिका साढौरा की चेयरपर्सन पद के लिए प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी पार्टी वोट
शालिनी शर्मा भाजपा 2135
निशा अग्रवाल आजाद 2013
विजय लक्ष्मी आजाद 1697
सीमा देवी आप 1164
पूनम रानी इनेलो 811
समृद्घि मेहता आजाद 273
प्रीति रानी आजाद 81
————-
नगरपालिका साढौरा चुनाव में 13 वार्डों के प्रत्याशियों को मिले वोट
वार्ड 1
प्रत्याशी पार्टी वोट
डेजी शर्मा भाजपा 329
बबली आप 240
रिंपी रानी इनेलो 46
नोटा — 22
जीत — 89
——-
वार्ड 2
सुरक्षा गुप्ता आजाद 358
रूचिका गोयल भाजपा 271
नोटा — 04
जीत — 87
———-
वार्ड 3
संगीता ठुकराल भाजपा 246
सुषमा आजाद 228
शीला रानी इनेलो 98
नोटा — 04
जीत — 18
——-
वार्ड 4
सुनीता रानी आजाद 373
पिंकी रानी आजाद 228
नोटा — 08
जीत — 145
——–
वार्ड 5
सजल सेठ भाजपा 264
प्रवीण कुमार आजाद 224
संगीता आप 53
अर्पित कुमार इनेलो 52
नोटा — 06
जीत — 40
———-
वार्ड 6
नैब सिंह आजाद 257
अशोक कुमार आजाद 194
रमेश कुमार आजाद 64
नोटा — 04
जीत — 63
———
वार्ड 7
जगदीश चंद आजाद 248
प्रमोद कुमार भाजपा 203
भारत बिहाना आजाद 131
नीरज रानी इनेलो 51
नोटा — 10
जीत — 45
——-
वार्ड 8
दविंद्र कुमार भाजपा 265
सतीश कुमार आप 199
मंथन साहनी इनेलो 160
नोटा — 04
जीत — 66
——-
वार्ड 9
सिकंदर सैनी इनेलो 343
जॉन सैनी भाजपा 233
इंद्रजीत आजाद 119
बांके बिहारी आजाद 113
अमित कुमार आजाद 37
नोटा — 05
जीत — 110
——-
वार्ड 10
अंकुश चौहान आजाद 424
कुलविंद्र सिंह आजाद 375
नोटा — 09
जीत — 49
——–
वार्ड 11
सोनिया इनेलो 251
कैलाश देवी आजाद 155
सीमा देवी आजाद 130
रीटा रानी आप 47
नोटा — 07
जीत — 96
——-
वार्ड 12
गोपाल सिंह आजाद 365
सुखविंद्र कुमार भाजपा 76
अनमोल सिंह आप 39
अमित कुमार आजाद 38
नोटा — 02
जीत — 289
——
वार्ड 13
सरजीवन आजाद 260
दीप आजाद 259
राधे श्याम भाजपा 59
नोटा — 28
जीत — 01
————
नगरपालिका साढौरा में चेयरपर्सन प्रत्याशियों को वार्ड अनुसार मिले वोट:
वार्ड कुल वोट पोल शालिनी पूनम सीमा निशा प्रीति विजय सेतिया समृद्घि नोटा
1 839 637 213 20 99 109 4 171 11 10
2 829 633 276 14 14 190 7 100 31 1
3 779 576 147 19 15 204 3 133 53 2
4 757 609 169 22 123 123 5 140 27 0
5 749 599 145 23 34 288 1 92 14 2
6 658 519 112 36 108 151 1 93 14 4
7 810 643 194 41 149 142 20 91 4 2
8 794 628 163 51 216 120 5 62 9 2
9 1100 850 272 67 210 167 17 79 33 5
10 1055 808 195 197 19 140 4 210 39 4
11 745 590 90 207 38 122 4 113 12 4
12 652 520 86 78 19 64 3 263 5 2
13 746 606 73 36 120 193 7 150 21 6
कुल 10513 8218 2135 811 1164 2013 81 1697 273 44
—————–
वर्जन
बुधवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य शुरू हुआ। नगरपालिका में 13 वार्ड बनाए गए थे जिनमें सदस्य पद के लिए 42 उम्मीदवार और चेयरमैन पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना पारदर्शी तरीके से शुरू की गई। चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की शालिनी शर्मा ने आजाद उम्मीदवार निशा अग्रवाल से 122 वोट अधिक प्राप्त करके जीत प्राप्त की।
-जसपाल सिंह गिल, साढौरा रिटर्निंग अधिकारी एवं बिलासपुर एसडीएम

.

What do you think?

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

महिला ने पति व ससुरालवालों पर लगाया रुपये लेकर देह व्यापार कराने का आरोप प