in

भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत डिपोर्ट करने की मंजूरी: बेल्जियम कोर्ट का फैसला; पंजाब बैंक से ₹13,000 करोड़ के घोटाले का आरोप Today World News

भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत डिपोर्ट करने की मंजूरी:  बेल्जियम कोर्ट का फैसला; पंजाब बैंक से ₹13,000 करोड़ के घोटाले का आरोप Today World News

[ad_1]

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेल्जियम के एंटवर्प शहर की एक कोर्ट ने शुक्रवार को भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट ने माना कि भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर बेल्जियम पुलिस द्वारा की गई चोकसी की गिरफ्तारी वैध थी।

हालांकि, चोकसी को अब भी ऊपरी अदालत में अपील करने का अधिकार है। अगर वह अपील नहीं करता या अपील खारिज हो जाती है तो उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बेल्जियम पुलिस ने भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर 12 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है।

चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी।

गिरफ्तारी के समय मेहुल चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया था। ये मुंबई की एक अदालत ने 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए थे।

व्हीलचेयर पर बैठा मेहुल चोकसी। तस्वीर 4 जून 2021 को डोमिनिका के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट की है।

व्हीलचेयर पर बैठा मेहुल चोकसी। तस्वीर 4 जून 2021 को डोमिनिका के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट की है।

बेल्जियम अभियोजकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि चोकसी अब भी फरार होने का खतरा है, इसलिए उसे जेल से रिहा नहीं किया जा सकता।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया- यह आदेश हमारे पक्ष में है। अदालत ने साफ कहा कि भारतीय अनुरोध पर बेल्जियम द्वारा की गई गिरफ्तारी कानूनी है। यह भारत को प्रत्यर्पण की दिशा में पहला बड़ा कदम है।

बेल्जियम में अभियोजन पक्ष को भारत के विदेश मंत्रालय और CBI के अधिकारियों ने पूरी मदद की। कोर्ट में उन्होंने चोकसी के अपराधों के सबूत पेश किए और बताया कि वह अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर PNB बैंक से करीब ₹13,850 करोड़ की धोखाधड़ी में शामिल था।

[ad_2]
भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत डिपोर्ट करने की मंजूरी: बेल्जियम कोर्ट का फैसला; पंजाब बैंक से ₹13,000 करोड़ के घोटाले का आरोप

RIL Q2 net profit rises 14.3% to ₹22,092 crore  Business News & Hub

RIL Q2 net profit rises 14.3% to ₹22,092 crore  Business News & Hub

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, भारत टॉप पर नहीं; पाकिस्तान नंबर-3 Today Sports News

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, भारत टॉप पर नहीं; पाकिस्तान नंबर-3 Today Sports News