भगवंत मान के बयान पर भड़के सुखबीर सिंह बादल, कहा- चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा छोड़ा


चंडीगढ़ पर अपने-अपने दावे को लेकर पंजाब और हरियाणा की सरकारें कई बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से पंजाब की विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में अलग जमीन की मांग कर डाली। लेकिन उनके इस बयान पर शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल भड़क गए। बादल ने कहा कि ऐसा बोलकर मान ने चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मान को चेतावनी भी दे डाली है।

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपना बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपना बयान वापस नहीं लेते तो शिअद आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पंजाब को चंडीगढ़ दिए जाने की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें- 2022 के झटके से अभी उबरी नहीं MVA, पवार बोले- 2024 में साथ लड़ना चाहिए

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। भगवंत मान वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी लापरवाही के कारण चंडीगढ़ पर पंजाब की पकड़ धीरे धीरे कमजोर होने लगी है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के लिए जमीन क्यों मांग रहे हैं, जब यहां चंडीगढ़ में विधानसभा है। पंजाब का अपनी राजधानी चंडीगढ़ पर पूरा अधिकार है।

बादल ने कहा कि उन्होंने शुरू में सोचा था कि मान ने अनजाने में यह टिप्पणी की है। लेकिन ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान से एक ‘साजिश’ के तहत यह बयान दिलवाया है। असल में बादल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ में अलग से भूमि दिए जाने की केंद्र से मांग की।

इसे भी पढ़ें- TRS में कई एकनाथ शिंदे, गिनती के बचे KCR सरकार के दिन: तेलंगाना भाजपा

भगवंत मान ने एक ट्वीट में लिखा कि केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब को भी विधानसभा भवन बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन आवंटित की जाए। मान के इस बयान को लेकर पंजाब के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

.


What do you think?

Rajasthan News: धमकी देने वाले मुफ्ती नदीम के साथ बूंदी कलेक्टर, एसपी की तस्वीरें, शेखावत ने सरकार को घेरा

गठबंधन सरकार ने हरियाणा को अपराधियों की शरणस्थली बनाया: हुड्डा