in

ब्रेकिंग न्यूज: ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया; अब कुल 50% टैरिफ Today World News

ब्रेकिंग न्यूज:  ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया; अब कुल 50% टैरिफ Today World News

[ad_1]

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को इससे जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब तक अमेरिका की तरफ से भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा।

ट्रम्प ने रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया है। उन्होंने एक दिन पहले कहा था भारत रूसी तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध जारी रखने में रूस की मदद कर रहा है।

कार्यकारी आदेश में लिखा है- भारत सरकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से रूस से तेल आयात कर रही है। ऐसे में अमेरिका में दाखिल होने वाले भारत के सामानों पर 25% का एक्सट्रा टैरिफ लागू होगा। यह शुल्क 21 दिन बाद से लागू होगी।

हालांकि कुछ खास परिस्थितियों में इस टैरिफ से छूट भी दी जाएगी जैसे कि यदि कोई सामान पहले ही समुद्र में लद चुका है और रास्ते में है, या यदि वह कुछ खास तारीख से पहले अमेरिका में पहुंच चुका है।

इससे पहले मार्च 2022 में अमेरिका ने एक आदेश जारी कर रूसी तेल और उससे जुड़े उत्पादों के अपने देश में आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। अब ट्रम्प प्रशासन ने यह पाया कि भारत उस रूसी तेल को खरीद रहा है, जिससे रूस को आर्थिक मदद मिल रही है। इस वजह से अब अमेरिका ने भारत पर यह नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है।

कल मेडिसिन पर 250% टैरिफ धमकी दी थी

ट्रम्प ने कल ही भारत के फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रम्प ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे शुरू में फार्मास्युटिकल्स पर छोटा टैरिफ लगाएंगे, लेकिन फिर इसे एक से डेढ़ साल में बढ़ाकर 150% और फिर 250% कर देंगे।

ट्रम्प ने कहा था- हम चाहते हैं कि दवाइयां हमारे देश में ही बनाई जाएं। उनका मानना है कि अमेरिका फार्मा प्रोडक्ट्स के लिए बहुत ज्यादा विदेशों पर निर्भर है, खासकर भारत और चीन पर। इस टैरिफ से भारतीय फार्मा सेक्टर पर बुरा असर पड़ सकता है।

अमेरिका भारत से जेनेरिक दवाइयां, वैक्सीन और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स खरीदता है। 2025 में अमेरिका को भारत का फार्मास्युटिकल निर्यात 7.5 अरब डॉलर (करीब 65 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा रहा।

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं की लगभग 40% भारत से आती हैं।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

[ad_2]
ब्रेकिंग न्यूज: ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया; अब कुल 50% टैरिफ

Lady Wonder moves well Today Sports News

Lady Wonder moves well Today Sports News

Trump doubles tariff on India to 50% for buying Russian oil Business News & Hub

Trump doubles tariff on India to 50% for buying Russian oil Business News & Hub