[ad_1]
वॉशिंगटन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने, ब्रिटिश प्रिंस हैरी को अमेरिका से डिपोर्ट करने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प ने बताया कि वो ऐसा कोई प्लान नहीं कर रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि,
![QuoteImage](https://www.bhaskar.com/assets/images/grey-quote.02a691c7.png)
मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मैं उन्हें छोड़ दूंगा। उनकी पत्नी के साथ पहले ही काफी समस्याएं हैं, वह भयानक है।
दरअसल हैरी पर वीजा में ड्रग्स लेने की जानकारी छुपाने का आरोप लगा है। प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा स्पेयर में कोकीन, भांग और साइकेडेलिक ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद हैरीटेज फाउंडेशन हैरी के वीजा एप्लिकेशन पर सवाल उठाए थे।
फाउंडेशन का आरोप है कि हैरी ने वीजा एप्लिकेशन में नशे के इस्तेमाल की जानकारी छुपाई हो सकती है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/09/untitled-design-2025-02-09t085623939_1739071571.png)
ट्रम्प ईसाइयों को संरक्षण के लिए आयोग बनाएंगे
ट्रम्प ने ईसाई विरोधी भेदभाव से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। यह आदेश फेडरल एजेंसियों को यह तय करने का आदेश देता है कि ईसाई लोगों के अधिकारों का उल्लंघन न हो। ट्रम्प ने इस दौरान कहा कि वे धार्मिक स्वतंत्रता पर एक राष्ट्रपति आयोग बनाएंगे, जिससे ईसाई धर्म को और ज्यादा संरक्षण मिलेगा।
ट्रम्प के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है। आलोचकों का कहना है, आदेश धार्मिक स्वतंत्रता की अवधारणा को खत्म कर ईसाई धर्म को प्राथमिकता देता है। आरोप है कि अगर ट्रम्प सच में धार्मिक स्वतंत्रता की परवाह करते तो वे मुस्लिम, यहूदी व अन्य के खिलाफ हो रहे भेदभाव पर भी ध्यान देते।
अमेरिका में हाल ही में जारी राजनीतिक उठापटक की बड़ी खबरें…
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह कैपिटल हिल हिंसा मामले पर काम करने वाले कुछ FBI एजेंट्स को बर्खास्त करने जा रहे हैं। 6 जनवरी 2021 को कुछ ट्रम्प समर्थकों ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में ट्रम्प के खिलाफ जांच बैठाई गई थी।
- ट्रम्प का कहना कि उन्हें गाजा पर पट्टी पर कब्जा करने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। ट्रम्प हाल ही में कहा था कि वो गाजा पर कब्जा करके वहां सिटी रिसॉर्ट बनाना चाहते हैं। इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू में ट्रम्प के इस प्लान का सपोर्ट किया था।
- ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सीक्रेट सरकारी सूचनाओं तक पहुंच पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि बाइडेन को अब डेली सीक्रेट ब्रीफिंग नहीं मिलेगी। ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- जो, आपको नौकरी से निकाल दिया गया है।
- अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ट्रम्प के USAID रोकने के फैसले पर रोक लगाने की बात कही है। जज कार्ल निकोल्स ने कहा कि वो अमेरिकी सरकारी कर्मचारी संघ और विदेशी सेवा कर्मचारियों के एक संघ की तरफ से दायर मुकदमे के बाद यह आदेश जारी करेंगे।
- डोनाल्ड ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका को टारगेट करके एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रम्प ने हाल ही में आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीकी सरकार जबरदस्ती लोगों की जमीन कब्जा रही है और कुछ चुनिंदा लोगों को टारगेट कर रही है। ट्रम्प ने साउथ अफ्रीका को दी जाने वाली मदद रोकने की बात कही थी।
- ट्रम्प ने खुद को जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि वह बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से कई लोगों को तत्काल हटा रहे हैं। कैनेडी सेंटर देश का नेशनल कल्चरल सेंटर है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए चलाया जाता है।
USAID के 10 हजार कर्मचारियों को निकालने का आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के 10 हजार कर्मियों को निकालने का आदेश जारी किया है। छंटनी के बाद इस एजेंसी में सिर्फ 290 कर्मी ही बचेंगे। USAID भारत समेत 130 देशों में काम करता है।
USAID पर ऐसे संगठनों को फंडिंग देने का आरोप है, जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, खासतौर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा संगठन फला-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF)। इसी संगठन ने 2008 के मुंबई हमलों में शामिल आतंकियों की मदद की थी।
USAID पर जैश-ए-मोहम्मद और द रेजिस्टेंस फ्रंट को अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहायता देने का आरोप है। इन सभी को भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/09/usaid-11737888728173812607117385709371738981486_1739071323.jpg)
[ad_2]
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को अमेरिका से नहीं निकालेंगे ट्रम्प: बोले- उनकी पत्नी के साथ पहले से समस्याएं हैं; वीजा में जानकारी छुपाने का आरोप