बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता का सुसाइड,VIDEO: हांसी में मोबाइल पर बात करते-करते बस के आगे लगाई छलांग; 11 दिन बाद होनी है शादी – Hansi News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के हांसी में शनिवार को एक व्यक्ति ने हरियाणा रोडवेज बस के आगे अचानक छलांग लगा दी। बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान देवी सिंह (60) के रूप में हुई। 11 दिन बाद इनकी बेटी की शादी थी। वह कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देवी सिंह मोबाइल पर बात करते-करते अचानक बस के आगे छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देवी सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… हाथ में थे बेटी के शादी के कार्ड परिजनों के अनुसार, देवी सिंह की बेटी की 11 मार्च को शादी है। वे शनिवार की सुबह शादी के कार्ड बांटने के लिए ही घर से निकले थे। मगर, अचानक ऐसा क्या हुआ, जो उन्होंने बस के आकर छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक छा गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सुसाइड के कारण पता कर रही पुलिस बस स्टैंड चौकी पुलिस के मुताबिक, गांव पुट्ठी के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि देवी सिंह का परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से खुशहाल है। देवी सिंह द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं से पड़ताल जारी है।

[ad_2]
बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता का सुसाइड,VIDEO: हांसी में मोबाइल पर बात करते-करते बस के आगे लगाई छलांग; 11 दिन बाद होनी है शादी – Hansi News