[ad_1]
पिछले 20 वर्षों से बदहाल मसानी चाैक से कॉलेज रोड तक सड़क मार्ग का सोमवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम अनिल कुमार व नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 2.67 करोड़ की लागत से मसानी चौक से कॉलेज रोड तक करीब 3 किलोमीटर मार्ग बदहाल है। निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
बता दें सड़क बदहाल होने के कारण पांच मिनट का यह सफर करने में आंधे घंटे का समय बर्बाद हो रहा है। नगरपालिका ने गड्ढों में रोडे तो डाल दिए, लेकिन सड़क निर्माण करना भूल गई। बारिश के मौसम में यह सड़क मार्ग और बदहाल हो गया। दुकानदार व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब यहां से साधन गुजरते है तो रोडे दुकानों में जाकर लगते हैं। 20 वर्ष पूर्व बना यह सड़क मार्ग 148 बी से शहर की आबादी को जोड़ने का सबसे सुगम रास्ता है। शहर की भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि इस मार्ग का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। शहर में विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
[ad_2]
बीस वर्ष बाद सुधरेंगे महेंद्रगढ़ की मुख्य सड़क के हालात, निर्माण शुरू