बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट में 2 और आरोपी अमृतसर से अरेस्ट: आरोपी तरनतारन के रहने वाले, ड्रोन से मंगवाए पाकिस्तान से हथियार; मार्च के पहले हफ्ते पहुंची खेप – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ बीजेपी आफिस पर ब्लॉस्ट मामले में पंजाब पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि इन्हें तरनतारन से अरेस्ट किया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने ड्रोन से जरिए आए हथियार अपने पास रखा था। मार्च के पहले हफ्ते में यह हथियार पंजाब पहुंच गए थे। माना जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी। अमृतसर से दबोचे है पुलिस की टीम ने आरोपियों की पहचान नवदीप और हरदीप के रूप में हुई। यह तरनतान के रहने वाले है और उन्हें अमृतसर से पकड़ा गया है। इन्होंने ग्रेनेड रिसीव करने से लेकर पैसे बांटने में भूमिका बताई जा रही है। पुलिस अब इनसे पड़ताल करने में लगी है कि आखिर इन्होंने कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है।
-यह खबर अपडेट की जा रही है।

[ad_2]
बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट में 2 और आरोपी अमृतसर से अरेस्ट: आरोपी तरनतारन के रहने वाले, ड्रोन से मंगवाए पाकिस्तान से हथियार; मार्च के पहले हफ्ते पहुंची खेप – Chandigarh News