[ad_1]
पंजाब-चंडीगढ़ में हो रही बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से राज्य का मौसम बदल गया। सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, आज बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिकतम तापमान 23 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया है चंडीगढ़ में 20.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दो साल बाद ऐसा हुआ जब मार्च इतनी ठंड हुई। तापमान सामान्य से 7 प्वाइंट नीचे पहुंच गया है। पूरे राज्य का मौसम रहेगा प्रभावित मौसम विभाग के मुताबिक, वैसे तो पूरे पंजाब में मौसम खराब रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर, मोहाली , फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बरनाला, बठिंडा में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है। जबकि लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा, रूपनगर, मोहाली में हवाएं चलने का अलर्ट है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा में बारिश का अलर्ट है। आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक हुई बारिश
24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश आनंदपुर साहिब में 10.0 मिमी और भाखड़ा बांध क्षेत्र में 8.0 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद चंडीगढ़ शहर में 3.4 मिमी, संगरूर में 3.0 मिमी और अमृतसर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। फाजिल्का (अबोहर) में 2.5 मिमी बारिश हुई, जबकि पटियाला जिले के दो अलग-अलग केंद्रों पर 2.0 मिमी और 1.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पठानकोट जिले में भी वर्षा की स्थिति समान रही, जहां थीन बांध पर 2.0 मिमी और केवीके क्षेत्र में 1.5 मिमी बारिश हुई। इसके अतिरिक्त, लुधियाना में 1.6 मिमी और मोहाली में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि होशियारपुर में वर्षा का स्तर 0.0 मिमी रहा। इस तरह का मौसम बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में ऊपर की तरफ हवा का घुमाव (चक्र) बना हुआ है। एक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है और दूसरा हरियाणा के आसपास। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ एक सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम बदल रहा है और बारिश-आंधी हो रही है। 22 मार्च से एक नया हल्का सिस्टम भी आएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदल सकता है।
कल को छोड़ 25 तक बारिश मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते हैं कि आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 22 और 25 तारीख को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 21, 23 और 24 तारीख को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, इसके बाद फिर 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
[ad_2]
बारिश से पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड: चंडीगढ़ में दो साल बाद सबसे ठंडा, आज बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट, ठंड और बढ़ेगी – Punjab News


