बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ साल बाद चुनाव: 12 फरवरी को वोटिंग; शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं Today World News

[ad_1]

ढाका2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने गुरुवार शाम इसका ऐलान किया। यह चुनाव शेख हसीना के तख्तापलट के डेढ़ साल बाद हो रहा है।

बांग्लादेश में 5 अगस्त 2024 को हुए तख्तापलट के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद से वहां पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उसी दिन जुलाई चार्टर को लेकर जनमत संग्रह किया जाएगा। जुलाई चार्टर संवैधानिक और राजनीतिक सुधार का एक दस्तावेज है। इसमें 26 पाइंट हैं, जिसका मकसद देश की राजनीति और शासन व्यवस्था में बदलाव लाना है।

इसमें प्रधानमंत्री की सत्ता सीमित करने की बात है, ताकि कोई अनिश्चित समय तक सत्ता में न रह सके। इस चार्टर में पीएम का कार्यकाल 8 या 10 साल करने की बात कही गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ साल बाद चुनाव: 12 फरवरी को वोटिंग; शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं