in

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का दबदबा, पाक सेना की पकड़ सिमटी: महरंग बलूच की गिरफ्तारी के विरोध में 10 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरीं Today World News

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का दबदबा, पाक सेना की पकड़ सिमटी:  महरंग बलूच की गिरफ्तारी के विरोध में 10 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरीं Today World News

[ad_1]

इस्लामाबाद4 मिनट पहले

#
  • कॉपी लिंक

बूलचिस्तान में महरंग की गिरफ्तारी का विरोध करने सड़कों पर उतरी हजारों महिलाएं

पाकिस्तान के लिए उसका सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान गले की फांस बनता जा रहा है। कभी इस्लामाबाद के हुक्मरानों की जमींदारी समझा जाने वाला इस प्रांत में अब बलूच विद्रोहियों का दबदबा है।

जमीनी हकीकत ये है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की पकड़ अब राजधानी क्वेटा के इर्दगिर्द ही सिमट कर रह गई है। बलूचिस्तान की सड़कों पर अब फबलूच लड़ाकों का सिक्का चल रहा है। हालात ये है कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को अब इस इलाके में कदम रखने के लिए बलूच लड़ाकों से मंजूरी लेनी पड़ती है।

सीपैक में काम कर रहे चीनी श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उन्हें कहा गया है कि वे ग्वादर से बाहर न निकलें। यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान को अपने किसी प्रांत में इतनी बड़ी बगावत झेलनी पड़ रही है। इससे पहले 2000-10 के बीच खैबर पख्तूनख्वा के कबायली इलाकों में देखने को मिली थी, जब TTP ने कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था।

इस बीच बलूचिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलूच की गिरफ्तारी के विरोध में 10 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरीं

पंजाब प्रांत के 6 बस यात्रियों की गोली मार हत्या, क्वेटा में ब्लास्ट से दो पुलिसवाले मरे

ग्वादर में सशस्त्र विद्रोहियों ने बुधवार को बस यात्रियों को उतारकर गोली मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। यह हमला ओरमारा हाईवे पर हुआ। बस कराची जा रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, सभी मृतकों का संबंध पंजाब प्रांत से था। उधर, क्वेटा में विद्रोहियों ने आईईडी से पुलिस वैन को निशाना बनाया। इससे दो पुलिसवालों समेत 3 की मौत हो गई जबकि 21 घायल हाे गए।

क्वेटा में गुरुवार को IED ब्लास्ट हुआ। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

क्वेटा में गुरुवार को IED ब्लास्ट हुआ। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

चीन ने 60 निजी सुरक्षा बलों को पाकिस्तान में तैनात किया

बलूच विद्रोहियों के हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन ने पहली बार अपने निजी सुरक्षा बलों को पाकिस्तान में तैनात किया है।

सूत्रों के अनुसार, चीन ने अपने इंजीनियरों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तीन निजी सुरक्षा कंपनियों- दवे सिक्योरिटी फ्रंटियर सर्विस ग्रुप, चाइना ओवरसीज सिक्योरिटी ग्रुप और हुआक्सिन झोंगशान सिक्योरिटी सर्विस को नियुक्त किया है।

पहले चरण में 60 चीनी सुरक्षा कर्मियों को सिंध प्रांत में स्थित दो सीपैक पावर प्रोजेक्ट्स पर तैनात किया गया है। ये पाक सेना के साथ मिलकर काम करेंगे।

महरंग की गिरफ्तारी के खिलाफ क्वेटा में महिलाएं सड़कों पर

बलूच विद्रोहियों के अलावा बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलूच पाक सेना व सरकार को चुनौती दे रही हैं। इसके चलते बीते हफ्ते पाक सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तानी एजेंसियों ने महरंग को कैद कर यह सोचा था कि चुनौती खत्म हो जाएगी, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ 10 हजार से ज्यादा महिलाएं सड़कें पर हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके साथ ही अब बीएलए को आम जनता का समर्थन भी मिल रहा है। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

आंदोलन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस आंदोलन ने युवा-महिलाओं के संगठित कर दिया है। इसके अलावा पाक सेना और सरकार की कठोर प्रतिक्रिया से बलूचिस्तान में हालात संभलने के बजाए बिगड़ते दिख रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
बलूचिस्तान में विद्रोहियों का दबदबा, पाक सेना की पकड़ सिमटी: महरंग बलूच की गिरफ्तारी के विरोध में 10 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरीं

Bhiwani News: जूई अनाज मंडी में हैंडलिंग एजेंट व सोसाइटी के बीच विवाद Latest Haryana News

Bhiwani News: जूई अनाज मंडी में हैंडलिंग एजेंट व सोसाइटी के बीच विवाद Latest Haryana News

SRH पर जीत के बाद खुशी से झूम उठे LSG के ऑनर संजीव गोयनका, फिर ऋषभ पंत को… Today Sports News

SRH पर जीत के बाद खुशी से झूम उठे LSG के ऑनर संजीव गोयनका, फिर ऋषभ पंत को… Today Sports News