in

बरसेंगे बादल या रहेगी तेज धूप! दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? Politics & News

बरसेंगे बादल या रहेगी तेज धूप! दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? Politics & News

[ad_1]

Image Source : FILE PHOTO
मौसम विभाग का अनुमान

भारत के अलग-अलग राज्यों के मौसम में खासा बदलाव दिख रहा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तड़के जमकर बारिश हुई। इस दौरान तेज-आंधी तूफान भी आया। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 

#

शनिवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और  छत्तीसगढ़ में 05 मई तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 मई तक यूपी के कई जिलों में हल्की सकती है। शुक्रवार तड़के हुई बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। आंधी के चलते पेड़ गिर गए।

हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में शनिवार को तेज हवाएं चल सकती है। कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान बारिश का अनुमान है। पटना, गया, बक्सर भोजपुर, रोहतास, नालंदा,  वैशाली सहित 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेंगी।

Latest India News



[ad_2]
बरसेंगे बादल या रहेगी तेज धूप! दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

जब शाहिद अफरीदी के भाई को BSF ने दौड़ा कर मारी गोली, पूर्व पाक कप्तान बोले – मेरे बहुत भाई Today Sports News

जब शाहिद अफरीदी के भाई को BSF ने दौड़ा कर मारी गोली, पूर्व पाक कप्तान बोले – मेरे बहुत भाई Today Sports News

124 साल बाद मई में दूसरी बार दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश, आईएमडी ने जारी किया रिपोर्ट Politics & News

124 साल बाद मई में दूसरी बार दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश, आईएमडी ने जारी किया रिपोर्ट Politics & News