बम धमाकों के आरोपी ने पेश की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को हुआ शक, एनआईए की जांच में झूठी निकली, केस दर्ज – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में बम धमाकों के एक आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी मां की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट से अंतरिम जमानत लेने की कोशिश की। लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में यह पूरा मामला झूठा निकला, जिसके बाद अब उसके खिलाफ अलग से केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला सूरत सिंह उर्फ सूरती पहले से ही बम धमाकों के मामले में न्यायिक हिरासत में है। उसने अपनी मां की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। इस दौरान उसने अमृतसर के गुरु नानक देव कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी अस्पताल की एक मेडिकल पर्ची भी हाईकोर्ट में पेश की थी। एनआईए को हुआ शक तो हुई जांच हाईकोर्ट को इस मामले में शक हुआ तो जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद एनआईए ने मेडिकल दस्तावेजों की गहन जांच की, जिसमें सामने आया कि अस्पताल की ओर से जारी बताई गई मेडिकल पर्ची पूरी तरह फर्जी है। एनआईए ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की, जिसके बाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के आदेश दिए। हाईकोर्ट के निर्देश पर एनआईए ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत भेजी। थाना 3 में एफआईआर दर्ज इसके आधार पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने जेल में रहते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी मेडिकल रिपोर्ट को तैयार करने में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

[ad_2]
बम धमाकों के आरोपी ने पेश की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को हुआ शक, एनआईए की जांच में झूठी निकली, केस दर्ज – Chandigarh News