in

बठिंडा में BKU क्रांतिकारी की महिला नेता पर NIA रेड: भड़के किसानों ने जाम लगाया; सोनीपत में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर पहुंची एनआईए – Bathinda News Chandigarh News Updates

बठिंडा में BKU क्रांतिकारी की महिला नेता पर NIA रेड:  भड़के किसानों ने जाम लगाया; सोनीपत में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर पहुंची एनआईए – Bathinda News Chandigarh News Updates

[ad_1]

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की महिला नेता सुखविंदर कौर खंडी।

हरियाणा और पंजाब में नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (NIA) ने सुबह-सुबह दबिश दी। बठिंडा के कस्बा रामपुरा फूल के सराभा नगर में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की महिला नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर टीम पहुंची है। घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं। हालांकि अभी

.

सुखविंदर के घर रेड पर किसान यूनियन क्रांतिकारी के नेता भड़क गए। वह जाम लगाकर धरने पर बैठ गए हैं।। यूनियन ने कहा कि जब तक रेड के कारणों को नहीं बताया जाएगा, तब तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।

वहीं हरियाणा के सोनीपत में कम्युनिस्ट नेता पंकज त्यागी के घर पर टीम पहुंची। ये रेड वर्धमान गार्डेनिया टावर रायपुर में 11वीं मंजिल 1101 नंबर फ्लैट में चल रही है।

त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मामला दर्ज हुआ था। इसको लेकर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि मामला SBI बैंक से संबंधित है। अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

#

कम्युनिस्ट नेता पंकज त्यागी, जिनके घर NIA की रेड हुई है।

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की राज्य महासचिव सुखिवंदर कौर के घर सुबह 5 NIA टीम पहुंची। घर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया। न ही किसी को फोन करने दिया गया।

किसान यूनियन के जिला प्रधान पुरुषोत्तम महाराज ने बताया घर में 85 साल के बुजुर्ग भी हैं। उनके सेवादार को भी घर में जाने नहीं दिया। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने NIA को साफ कहा था कि कोई भी जांच करनी है तो उनके मेंबर सामने होने चाहिए। इसलिए हमने अपने वकील सहित तीन लोग अंदर भेजे हैं।

बठिंडा में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर रेड करने पर किसान यूनियन ने लगाया धरना।

बठिंडा में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर रेड करने पर किसान यूनियन ने लगाया धरना।

शंभू बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन में भी यूनियन शामिल
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पिछले 6 महीने से एमएसपी की लीगल गारंटी समेत अन्य मांगों काे लेकर चल रहे आंदोलन में बीकेयू क्रांतिकारी यूनियन भी शामिल है।

[ad_2]
बठिंडा में BKU क्रांतिकारी की महिला नेता पर NIA रेड: भड़के किसानों ने जाम लगाया; सोनीपत में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर पहुंची एनआईए – Bathinda News

New Zealand’s Māori King dies after 18-year reign Today World News

New Zealand’s Māori King dies after 18-year reign Today World News

रात में कैल्शियम लेना हो सकता है खतरनाक, जानें इसे कब लेना चाहिए Health Updates

रात में कैल्शियम लेना हो सकता है खतरनाक, जानें इसे कब लेना चाहिए Health Updates