[ad_1]
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बजाज ऑटो ने नई पल्सर NS400Z को 349cc इंजन के साथ लॉन्च किया है। सरकार के नए GST 2.0 नियमों का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने इंजन की क्षमता कम की है। इससे बाइक की कुल कीमत में काफी कमी आई है।
2026 बजाज पल्सर NS400Z में सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में किया गया है। पहले इसमें 373cc का इंजन मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर 349cc कर दिया गया है। बजाज ने बोर साइज 89mm ही रखा है, लेकिन स्ट्रोक लेंथ में बदलाव किया है।
यह नया 349cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन 40.6 PS की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि पावर में मामूली गिरावट के बावजूद, नया सेटअप बेहतर रिफाइनमेंट और ज्यादा माइलेज देगा।
GST 2.0 से घट गई कीमतें
इंजन को 350cc से नीचे रखने का मुख्य कारण टैक्स में बचत करना है। नए नियमों के तहत, 350cc से कम की बाइक पर अब 40% की जगह केवल 18% GST लगेगा।
इसी वजह से नई पल्सर NS400Z की कीमत अब ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बनाती है।

हार्डवेयर और बनावट पहले जैसी
- इंजन के अलावा बाइक के बाकी हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
- इसमें 43mm के USD फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
- बाइक की हैंडलिंग और राइड डायनेमिक्स को पहले जैसा ही मजबूत रखने की कोशिश की गई है।
एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स के मामले में यह बाइक काफी एडवांस है। इसमें ग्राहकों को ये खास फीचर्स मिलेंगे…
- क्विकशिफ्टर: इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है।
- राइडिंग मोड्स: बाइक में रोड, रेन, स्पोर्ट्स और ऑफ-रोड जैसे 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं।
- सेफ्टी: इसमें डुअल-चैनल ABS और 320mm/230mm के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।
- कनेक्टिविटी: LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा है।
डायमेंशन और कलर ऑप्शन
बाइक की सीट हाइट 807 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168 mm है। इसका कुल वजन (कर्ब वेट) 174 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
टायर की बात करें तो फ्रंट में 110-सेक्शन और रियर में 150-सेक्शन टायर मिलते हैं। यह बाइक चार कलर- ग्लॉसी रेसिंग रेड, ब्रुकलिन ब्लैक, प्यूटर ग्रे और पर्ल मेटालिक व्हाइट में उपलब्ध होगी।
क्या है GST 2.0 का नियम?
भारत में 350cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों को लग्जरी की कैटेगरी में माना जाता है, जिस पर ज्यादा टैक्स (सेस मिलाकर लगभग 40%) लगता है। 350cc के नीचे आने पर टैक्स स्लैब कम हो जाता है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को कम कीमत के रूप में मिलता है।
[ad_2]
बजाज पल्सर NS400Z अब 350cc इंजन के साथ लॉन्च: एक्स-शोरूम कीमत ₹1.93 लाख, नए GST नियमों से सस्ती हुई बाइक





