[ad_1]
- Hindi News
- Business
- Budget 2025 Important Points Update; PM Modi Nirmala Sitharaman | Income Tax Slab Regime
इस बार के बजट में सरकार ने 10 बड़ी घोषणाएं की हैं। यहां पॉइंट में पढ़िए पूरा बजट…
1. इनकम टैक्स
- न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है।
- सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी।
2. सस्ता-महंगा
- ईवी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 35 एडिशनल गुड्स एक्जम्पटेड कैपिटल गुड्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इससे ईवी सस्ती हो सकती है।
- मोबाइल फोन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 28 एडिशनल गुड्स एक्जम्पटेड कैपिटल गुड्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इससे मोबाइल सस्ते हो सकते हैं।
- सरकार ने 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे ये दवाएं सस्ती होंगी।
- इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले महंगा होगा। कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% हुई।
3. किसान
- धन धान्य योजना की शुरुआत होगी। इसके तहत 100 जिलों को कवर किया जाएगा, जहां उत्पादन कम है।
- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान। अभी कार्ड की मैक्सिमम लिमिट 3 लाख रुपए है।
- दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का एक मिशन शुरू किया जाएगा।
- मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान। बिहार के किसानों को मखाने की खेती में मदद मिलेगी।
4. कारोबार
- रजिस्टर्ड माइक्रो एंटरप्राइजेज के लिए 5 लाख की लिमिट का नया क्रेडिट कार्ड।
- खिलौना मैन्युफैक्चरिंग के लिए मेक इन इंडिया के तहत योजना शुरू की जाएगी।
- स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि स्कीम की लोन लिमिट बढ़कर 30 हजार रुपए होगी।
- नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए का फंड बनाया। स्टार्टअप की टैक्स छूट 2030 तक बढ़ाई। ये 2025 में खत्म हो रही थी।
- बीमा सेक्टर में अब 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) हो सकेगा। पहले यह सीमा 74% थी। इससे बीमा सेक्टर में भारी पूंजी आएगी। कॉम्पिटिशन बढ़ने से प्रीमियम सस्ता होगा।
5. एजुकेशन
- सभी सरकारी सेकेंडरी स्कूलों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
- 500 करोड़ की लागत से AI एजुकेशन से जुड़े एक्सिलेंस सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।
- मेडिकल कॉलेज में 5 साल में 75 हजार सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले साल 10 हजार सीटें जुड़ेंगी।
- साल 2014 के बाद बनी 6 आईआईटी में से 5 में सीटें दोगुनी होंगी। 6500 नए स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकेगा।
6. मकान
- मकान किराए से 6 लाख तक सालाना आय पर टीडीएस नहीं लगेगा। पहले यह सीमा 2.40 लाख थी।
- दूसरे मकान पर किराए की छूट बिना शर्त ले सकेंगे। पहले इसके लिए लिखित कारण बताना पड़ता था।
- सरकार इस साल 40 हजार सस्ते अपार्टमेंट देगी। ये उन्हें मिलेंगे, जिन्होंने इसे लोन से खरीदा और अभी किराए से रह रहे हैं। इसके लिए 15 हजार करोड़ का फंड।
7. टूरिज्म और कनेक्टिविटी
- उड़ान स्कीम के जरिए अगले 10 साल में 120 नए शहरों को जोड़ने की योजना।
- बिहार में 3 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना का ऐलान।
- राज्यों के साथ पार्टनरशिप में 50 टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस डेवलप होंगे।
- ‘हील इन इंडिया’ स्कीम के जरिए मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
8.हेल्थ
- अगले 3 साल में सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर बनाने की योजना। 2025-26 में 200 डे-केयर कैंसर सेंटर बनेंगे।
- सभी प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मुहैया कराई जाएगी।
- गिग वर्कर्स (जिनकी जॉब टेंपरेरी होती है) को जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा।
8. इंफ्रास्ट्रक्चर
- इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए राज्य सरकारों को ₹1.5 लाख करोड़ मिलेंगे। ये 50 साल के लिए इंटरेस्ट फ्री लोन होगा।
- AI में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉकेट होंगे।
- 2025-30 के लिए नई एसेट मॉनेटाइजेशन स्कीम। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को फंड करने के लिए 10 लाख करोड़ रुपए जनरेट होंगे।
9. महिला
- 5 लाख महिलाओं और SC/ST उद्यमियों के लिए नई योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत सस्ता बिजनेस लोन मिलेगा।
- फर्स्ट टाइम आंत्रप्रेन्योर यानी पहली बार के उद्यमियों के लिए 5 साल में 2 करोड़ रुपए का टर्म लोन मिलेगा।
- सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 स्कीम के तहत 8 करोड़ बच्चियों और 1 करोड़ प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को न्यूट्रिशनल सपोर्ट मिलेगा।
10. न्यूक्लियर मिशन
- 2047 तक 100GW न्यूक्लियर एनर्जी डेवलप करने के लिए मिशन शुरू करने की घोषणा।
- इस मिशन को पूरा करने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ एक्टिव पार्टनरशिप की जाएगी।
- छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए न्यूक्लियर एनर्जी मिशन की घोषणा।
- 2033 तक कम से कम 5 स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों को चालू किया जाएगा।
[ad_2]
बजट 2025 – 10 पॉइंट्स में: फोन-EV सस्ते होंगे, बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे; टैक्स फ्री इनकम की लिमिट अब ₹12 लाख