बजट से आत्मनिर्भरता की रहा पर प्रदेश : मुकेश haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। हरियाणा बजट को पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष भिवानी मुकेश गौड़ ने ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट दिशा और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का दस्तावेज है।

Trending Videos

वे मंगलवार को यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव और प्रदेश पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री किशनलाल बोहरा, उपाध्यक्ष पूर्णचंद गोठड़ी, रमेश तंवर, भवानी शंकर शर्मा, विकास अग्रवाल, कर्मवीर मंडल अध्यक्ष, सुशील चौटाला, संजय अमन व गगन दायमा आदि रहे। संवाद

[ad_2]
बजट से आत्मनिर्भरता की रहा पर प्रदेश : मुकेश